Monday, August 17, 2026
25.1 C
Bhopal

तिहाड़ में बंद लॉरेंस को शार्पशूटर की कॉल:कत्ल के बाद मास्टरमाइंड को कहा- ज्ञानी चढ़ाता गड्‌डी, मूसेवाला मारता; रिकॉर्डिंग सामने आई

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद शार्पशूटर ने तिहाड़ जेल में बैठे मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस को कॉल किया। इसकी डेढ़ मिनट की कॉल सामने आई है। जिसमें शूटर लॉरेंस को फोन कर कहता है कि ज्ञानी चढ़ाता गड्‌डी, मूसेवाला मारता।शूटर लॉरेंस को मिशन कामयाब होने की जानकारी देते हुए बधाई भी देता है। इस कॉल के बाद पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को मोहाली में गैंगस्टर लॉरेंस का वॉयस सैंपल लिया है। जिसके जरिए उसकी आवाज को इस रिकॉर्डिंग से मैच कराया जाएगा।

बातचीत की शुरूआत में शूटर ने लॉरेंस को फोन मिलाया। जिसमें सामने से पहले किसी दूसरे ने फोन उठाया। शूटर ने कहा कि बात हो सकती है, बहुत जरूरी है। इसके बाद कुछ देर फोन होल्ड पर रहा। शूटर ने लॉरेंस का नाम नहीं लिया। हालांकि बातचीत में कनाडा बैठे लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम जरूर लिया गया है। लॉरेंस से बात होने के इंतजार में शूटर ने साथी को कहा कि स्पीकर ऑन कर गोल्डी को फोन लगाना। इतनी देर में लॉरेंस लाइन पर आ गया।

Hot this week

नर्सिंग छात्रों का फूटा गुस्सा: भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना, 6 साल से भविष्य संकट में

​भोपाल:​नर्सिंग शिक्षा से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं और लंबी न्यायिक...

प्रेमी के साथ रहने के लिए मां ने की 6 साल की मासूम बेटी की हत्या, कुएं में मिला था शव

​भिंड:​लहार थाना क्षेत्र में दो महीने पहले सामने आए...

Topics

सोशल मीडिया पर हथियार की फोटो जांचने गई पुलिस, घर की अलमारी से निकले 3 करोड़ कैश

​सागर (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img