Monday, August 17, 2026
25.1 C
Bhopal

CBSE के नतीजे:10वीं में 94% और 12वीं में 92.71% स्टूडेंट पास; लड़कियों ने मारी बाजी

Delhi. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 12वीं की परीक्षा में 92.71% छात्र पास हुए हैं, वहीं 10वीं में 94% स्टूडेंट पास हुए हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर नतीजे देखे जा सकते हैं। इसके अलावा results.gov.in पर भी नतीजे जारी हुए हैं, लेकिन ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट क्रैश हो गई है।दोनों परीक्षाओं में लड़कों से आगे रहीं लड़कियां12वीं में लड़कों के मुकाबले लड़कियों का रिजल्ट 3.29% ज्यादा रहा। वहीं, 10वीं के नतीजों में लड़कियां 1.41% से आगे रहीं।12वीं में यूपी की तान्या सिंह को मिले पूरे अंकउत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली तान्या सिंह ने 12वीं की परीक्षा में 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। तान्या सिंह, बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। रिजल्ट आने के बाद तान्या के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है।तान्या सिंह अपने मम्मी-पापा और स्कूल-टीचर को इस सक्सेस का क्रेडिट देना चाहती हैं। वे आईएएस ऑफिसर बनना चाहती हैं और ग्रेजुएशन में हिस्ट्री ऑनर्स लेंगी। उन्होंने कहा कि उनकी इस उपलब्धि से उनके माता-पिता और टीचर काफी खुश हैं।

Hot this week

नर्सिंग छात्रों का फूटा गुस्सा: भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना, 6 साल से भविष्य संकट में

​भोपाल:​नर्सिंग शिक्षा से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं और लंबी न्यायिक...

प्रेमी के साथ रहने के लिए मां ने की 6 साल की मासूम बेटी की हत्या, कुएं में मिला था शव

​भिंड:​लहार थाना क्षेत्र में दो महीने पहले सामने आए...

Topics

सोशल मीडिया पर हथियार की फोटो जांचने गई पुलिस, घर की अलमारी से निकले 3 करोड़ कैश

​सागर (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img