उत्तराखंड में 19 साल की अंकिता भंडारी की हत्या को लेकर रिसॉर्ट में काम कर चुकी पूर्व महिला कर्मचारी ने बड़ा खुलासा किया है। उसका कहना है कि रिसॉर्ट का मालिक पुलकित आर्य और अंकित गुप्ता लड़कियों से बदसलूकी करते थे। पूर्व कर्मचारी ने कहा, ‘मैंने वनंतरा रिसॉर्ट मई में जॉइन किया था, लेकिन जुलाई में नौकरी छोड़ दी थी। पुलकित आर्य और अंकित गुप्ता रिसॉर्ट में लड़कियां लाते थे, वहां VIP भी आते थे। वहां बहुत घिनौनी हरकतें होती थीं।





