Sunday, November 22, 2026
21.1 C
Bhopal

MP विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा

मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है। कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविन्द सिंह ने सबसे पहले सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा- आज पूरी तरह से सत्ता के घमंड में सीएम ने जनता से जुड़े मुद्दों को तिलांजलि दे दी।

चर्चा के दौरान कांग्रेस पर वार करते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, 20 साल से आप विपक्ष में हो। ध्यान रखना अगले 20 साल और आप विपक्ष में रहोगे। हर चुनाव में हमें वोट ज्यादा मिले हैं। सीट इन्हें ज्यादा मिल गई थी। फिर इन्होंने दिल बसपा का लगाया, सपा का फेफड़ा लगाया और निर्दलियों के अंग लगाकर सरकार बना ली। सिंधिया जी का चेहरा दिखाकर वोट मांगे और भांवरें बुड्‌ढे आदमी से पड़वा दीं। इस पर बाला बच्चन ने कहा कि सिंधिया जी तो खुद चुनाव हार गए। अब सिंधिया जी का चेहरा लगाना और फिर देखेंगे।

नरोत्तम बोले- ये अविश्वास नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ, हमारे नहीं

नेता प्रतिपक्ष के बाद सज्जन सिंह वर्मा ने सरकार पर आरोपों की बौछार की। उन्होंने कहा, हमारी ओर से 34 साथियों ने अपनी बात रखने का अनुरोध किया था, उन्हें बोलने का मौका मिलना चाहिए। इस पर नरोत्तम मिश्रा बोले- सबसे पहले नेता प्रतिपक्ष को प्रणाम। हमें लग रहा था हरि की पौढ़ी में बैठकर कोई कथा कर रहा है। अविश्वास प्रस्ताव वो लेकर आए, हमारे नेता ने उसे स्वीकार किया। सज्जन भाई ये अविश्वास आपके लिए है। आपके जो पहले नेता प्रतिपक्ष थे, वो आज सदन में नहीं हैं। ये अविश्वास नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ है, हमारे खिलाफ नहीं। सज्जन सिंह ने कहा, हमारा नेता प्रतिपक्ष दमदार है। नरोत्तम बोले- आप कमलनाथ जी का नार्को टेस्ट करा लो, वो सज्जन भाई को नेता प्रतिपक्ष बनाना चाहते थे।

Hot this week

मेट्रो निर्माण से नाराज कार्यकर्ता ने औकाफ-ए-शाही के प्रभारी पर फेंकी स्याही

भोपाल। राजधानी में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते कब्रिस्तान...

ऐशबाग जनता क्वार्टर मामले में हाईकोर्ट से राहत नहीं: 599 मकानों पर आज चलेगा बुलडोजर

भोपाल। ऐशबाग स्थित जर्जर हो चुके 600 जनता क्वार्टरों...

पारिवारिक कलह में उजड़ा परिवार: दो बच्चों को जहर पिलाकर मां ने भी दी जान

भोपाल। ईंटखेड़ी के अरवलिया इलाके में घरेलू विवाद के...

Topics

मेट्रो निर्माण से नाराज कार्यकर्ता ने औकाफ-ए-शाही के प्रभारी पर फेंकी स्याही

भोपाल। राजधानी में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते कब्रिस्तान...

पारिवारिक कलह में उजड़ा परिवार: दो बच्चों को जहर पिलाकर मां ने भी दी जान

भोपाल। ईंटखेड़ी के अरवलिया इलाके में घरेलू विवाद के...

म्यूचुअल फंड निवेश के नाम पर 49.70 लाख की ठगी, पूर्व मैनेजर पर केस दर्ज

ग्वालियर। म्यूचुअल फंड में निवेश कराने का झांसा देकर...

हत्या के मामले में 7 माह से फरार 30 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कोलार रोड पुलिस ने हत्या के मामले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img