भोपाल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर रील अपलोड करने वाले युवक के घर बदमाशों ने टॉयलेट करते हुए रील बनाई। इस रील को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड भी कर दिया। तीन बदमाशों ने तोड़फोड़ करते हुए छुरा भी लहराया। इंस्टाग्रामर का आरोप है कि बदमाशों ने उससे रंगदारी मांगी थी।
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि युवक ने बदमाशों के माता-पिता को लेकर इंस्टाग्राम में एक रील अपलोड की थी। इसमें उसने उनके माता-पिता को लेकर गलत कमेंट किए हैं। बदमाशों ने बदला लेने के मकसद से युवक के घर के सामने उपद्रव करते हुए रील बनाया और अपलोड कर दिया। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंस्टाग्रामर ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया…
अशोका गार्डन इलाके में रहने वाला 21 साल का फराज जावेद इंस्टाग्राम पर रील अपलोड करता है। उसने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया, मैं वेदांता अस्पताल के पास अशोका गार्डन में रहता हूं। ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है। भोपाल के अलग-अलग लोकेशन पर जाकर वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करता हूं।




