Sunday, October 4, 2026
32.2 C
Bhopal

भोपाल में रिटायर्ड आर्मीमेन ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

नीलबढ़ इलाके में रिटायर्ड आर्मीमेन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नहीं मिला है। आज एफएसएल की अगुवाही में मृतक के कमरे की तलाशी ली जाएगी।

फिलहाल कमरे को सील कर दिया गया है। शुक्रवार को पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है। शव का अंतिम संस्कार रायसेन में स्थित मृतक के पुष्तैनी गांव में किया जाएगा।

रातीबड़ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय प्रमोद पांडे विशाल नगर नीलबड़ में रहते थे। वे सेना नायक हवलदार के पद से सेवानिवृत्ति ले चुके थे। गुरुवार की दोपहर खाना खाने के बाद उन्होंने दवाई खाई तथा अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। शाम पांच बजे तक जब वे कमरे से बाहर नहीं आए तो पत्नी अल्पना पांडे उन्हें जगाने के लिए गईं।

यहां पर उन्होंने पति प्रमोद को फांसी के फन्दे पर लटका पाया। वे उन्हें अस्तपाल लेकर पहुंची जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।

पिता बोले अधिक शराब पीने लगा था बेटा

मृतक के पिता एमपी पांडे ने बताया कि बेटा शराब अधिक पीने लगा था। सेना से रिटायर्ड होने के बाद वह प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी में बतौर गार्ड नौकरी कर रहा था। बीते तीन सालों से शराब अधिक पीने लगा था। पत्नी द्वारा शराब पीने से रोकने पर उसका विवाद होता था। बीते कई दिनों से डिप्रेशन में था। कमाई का बड़ा हिस्सा शराब पीने में उड़ा दिया करता था।

यही कारण है कि आर्थिक तंगी से भी जूझने लगा था। खुदकुशी के चार दिन पहले उसने मुझे से दो हजार रुपए ऑन लाइन मांगे थे। मैने परेशानी के संबंध में पूछा तो कुछ भी नहीं बताया। सुसाइड के सही कारणों की जांच पुलिस कर रही है।

Hot this week

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

Topics

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img