Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

सास-बहू के बीजेपी पार्षद को पीटने का VIDEO

भोपाल के चूनाभट्‌टी इलाके में सास-बहू ने वार्ड 48 के पार्षद की पिटाई कर दी। महिलाएं हॉकर्स कॉर्नर में दुकान लगाती हैं। उन्होंने पार्षद पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।

घटना रविवार शाम की है। इसके वीडियो भी सामने आए हैं। विवाद के बाद दोनों महिलाएं और पार्षद थाने पहुंच गए। यहां भी दोनों पक्षों में बहस हो गई। पुलिस ने पार्षद की शिकायत पर महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं महिलाओं के आवेदन पर जांच के बाद एक्शन लेने की बात कही है।

चूनाभट्‌टी थाने के टीआई भूपेंद्र कॉल संधु के मुताबिक, महिलाओं ने पार्षद अरविंद वर्मा पर घर के सामने आकर घूरने का आरोप लगाया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

महिला बोली- पार्षद ने थाने में भी बदसलूकी की 30 वर्षीय महिला ने बताया कि वह शाहपुरा में रहती है। सास के साथ दुकान लगाती है। पार्षद गंदी निगाह रखता है। दुकान को अवैध बताकर तुड़वाने की धमकी देता है। जबकि, दुकान पर पूर्व में कोर्ट से स्टे भी लिया जा चुका है। उसकी हरकतों से तंग आ चुके हैं। रविवार शाम 6 बजे भी वह नगर निगम के अमले के साथ दुकान तुड़वाने के लिए आया था। जब हम थाने पहुंचे तो वहां भी पहुंच गया और बदसलूकी की।

पार्षद बोले- अपराधियों के घराने से हैं महिलाएं पार्षद अरविंद वर्मा का कहना है कि दोनों महिलाएं अपराधी घराने से ताल्लुक रखती हैं। उनके अवैध कब्जे पर डेढ़ साल पहले कार्रवाई कराई थी। इसी रंजिश के चलते मुझ पर हमला किया गया।

कांग्रेस नेता ने शेयर किया वीडियो

कांग्रेस नेत्री संगीता शर्मा ने सोशल मीडिया X पर पार्षद की पिटाई का वीडियो शेयर किया है। इसमें सास और बहू पार्षद को पीटती हुई नजर आ रही हैं। पार्षद महिलाओं की पिटाई से बचने यहां-वहां जाते दिखाई दे रहे हैं।

सिंघार का पोस्ट- अपने नेताओं को व्यवहार का पाठ पढ़ाइए घटना पर मध्यप्रदेश विधानसभा में नेत प्रतिपक्ष उमंघ सिंघार ने X पर लिखा- ‘बीजेपी नेता अपनी पार्टी के संस्कारों की दुहाई देते हैं, उनकी आंख खुली या नहीं। महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाओं का ये संकेत है।’ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को टैग करते हुए लिखा, ‘जरा अपने नेताओं को व्यवहार का पाठ भी पढ़ाइए।’

Hot this week

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img