Friday, August 14, 2026
24.1 C
Bhopal

नए मुख्य सचिव ने लिया चार्ज

प्रदेश के नए प्रशासनिक मुखिया अनुराग जैन ने गुरुवार को कार्यभार संभाल लिया है। जैन ने नवरात्र के पहले दिन चार्ज लेने के बाद प्रशासनिक कामकाज शुरूकर दिया। चार्ज लेने के बाद मंत्रालय में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अफसरों समेत अन्य विभागाध्यक्षों द्वारा उनसे मुलाकात कर विभागीय जानकारी दी जा रही है। इसके पहले बुधवार को सीएम मोहन यादव के दिल्ली पहुंचने पर सीएस अनुराग जैन ने उनसे मुलाकात की। बाद में मुख्य सचिव जैन राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मिलने राजभवन पहुंचे और उनसे सौजन्य मुलाकात की।

तीस सितम्बर की रात जारी हुआ था आदेश

तीस सितम्बर को देर रात उनकी नियुक्ति के आदेश जारी होने के बाद जैन ने एक अक्टूबर को दिल्ली में ही रहकर कामकाज निपटाया और अब भोपाल आ गए हैं। दो अक्टूबर को राष्ट्रीय अवकाश के कारण जैन ने नवरात्र के पहले दिन तीन अक्टूबर को अपना काम शुरू किया है। मुख्य सचिव पद के लिए तीस सितम्बर को दिन भर चली मशक्कत के दौरान पहले डॉ राजेश राजौरा के नाम पर बधाइयों का दौर चल गया था लेकिन दोपहर बाद पीएमओ ने अनुराग जैन के नाम पर सहमति दी थी। इसके बाद जैन की एमपी वापसी के प्रस्ताव और इनकी केंद्र से वापसी के आदेश में रात हो गई। देर शाम जब अनुराग जैन की प्रतिनियुक्ति खत्म कर उन्हें एमपी भेजने के आदेश केंद्र ने जारी किए उसके बाद उसी दिन देर रात राज्य सरकार ने जैन को मुख्य सचिव नियुक्त किए जाने का आदेश जारी किया था।

ग्वालियर में जन्मे हैं एमपी के 35 वें सीएस

एमपी के 35वें मुख्य सचिव जैन का जन्म 11 अगस्त 1965 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ। भारतीय प्रशासनिक सेवा में जॉइनिंग के बाद जैन की पहली पोस्टिंग सागर में सहायक कलेक्टर के पद पर जून 1990 में हुई। जैन की शैक्षणिक योग्यता बीटेक इंजीनियरिंग एवं एमए लोक प्रशासन (यू.एस.ए.) है। मुख्य सचिव जैन मंडला, मंदसौर, भोपाल जिलों में कलेक्टर के पद पर पदस्थ रहें। जैन ने मध्यप्रदेश शासन में सचिव, प्रमुख सचिव, और अपर मुख्य सचिव के रूप में विभिन्न विभागों के दायित्वों का निर्वहन किया। मुख्य सचिव जैन भारत सरकार में भी प्रतिनियुक्ति पर प्रमुख पदों पर पदस्थ रहे।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img