टॉप-न्यूज़

मप्र के मुख्य सचिव से मिले कर्मचारी

मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव अनुराग जैन ने गुरुवार को पदभार संभाल लिया है। पदभार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के मिलने का सिलसिला शुरू हुआ। इस बीच कर्मचारी नेताओं ने भी मुख्य सचिव से मुलाकात की और पुष्पगुच्छ, शॉल एवं श्रीफल देकर स्वागत किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मध्य प्रदेश राज्य मंत्रालय शासकीय अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ओपी गौर, जीआर मूलचंदानी, जागरूक अधिकारी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष भानु प्रकाश तिवारी सहित कई कर्मचारी मुख्य सचिव कार्यालय पहुंचे और जैन से मुलाकात की। कर्मचारियों ने बताया कि मुख्य सचिव से यह सौजन्य भेंट थी। मांगों-समस्याओं या अन्य किसी संबंध में कोई बात नहीं हुई है।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770