Saturday, August 15, 2026
25.1 C
Bhopal

मां की गोद से स्लिप हुआ मासूम, मौत

ईंटखेड़ी इलाके में बुधवार की देर रात चलते ई-रिक्शा से गिरने से डेढ़ साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से हादसा हुआ है। गुरुवार को पीएम के बाद पुलिस ने बॉडी परिजनों को सौंप दी है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक विहित अहिरवार का डेढ़ वर्षीय बच्चा हरिकेश था। उनकी पत्नी बच्चे को गोद में लेकर ई रिक्शा में सवार थीं। ईंटखेड़ी इलाके में चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इस समय बच्चा मां की गोद में था। ब्रेक लगने के बाद बच्चा स्लिप होकर जमीन पर जा गिरा।

इसके बाद मौके पर मौजूद परिजन उसे लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया ।

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद लापरवाही बरतने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hot this week

डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: भोपाल और ग्रेटर नोएडा में 7.1 करोड़ की ड्रग्स जब्त, लेडी तस्कर समेत 5 गिरफ्तार

​भोपाल/नई दिल्ली: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और ग्रेटर...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img