Saturday, October 3, 2026
20.7 C
Bhopal

हमला करने आए लेपर्ड पर कॉन्स्टेबल ने किया फायर

उदयपुर के गोगुंदा लेपर्ड के हमले की घटना लगातार जारी है। लेपर्ड ने आज भी एक ग्रामीण पर हमला किया। गनीमत रही कि ग्रामीण बच गया। वहीं सर्च टीम को बुधवार रात लेपर्ड दिखा। टीम ने लेपर्ड के सामने आते ही फायर किया लेकिन वह भाग गया।

गोगुंदा थानाधिकारी शैतानसिंह नाथावत ने बताया- उनके थाने से दो शूटर दिन में और दो रात में वन विभाग की टीम के साथ सर्च अभियान में लगे हैं। थानाधिकारी ने बताया कि वे खुद भी हाथ में पिस्टल लिए पहाड़ी और जंगलों में घूम रहे हैं। लेपर्ड ने आज मोडी ग्राम पंचायत के काकण का गुड़ा गांव में ग्रामीण मोहनलाल पुत्र कालूलाल पर हमले की कोशिश की। ग्रामीण के पास लकड़ी थी, जिसे घुमाते हुए ​वह चिल्लाया। इतने में लेपर्ड भाग गया।

सर्च टीम का लेपर्ड से आमने-सामना लेपर्ड को दिखते शूट करने वाली टीम लगातार जंगल में उसकी तलाश कर रही है। लेपर्ड का बुधवार रात को टीम से आमना-सामना भी हुआ। इस दौरान कॉन्स्टेबल प्रदीप चौधरी पर हमले की कोशिश की। कॉन्स्टेबल ने लेपर्ड पर दो राउंड फायर किया। इतने में लेपर्ड ने अंधेरे में भाग निकला। सर्च अभियान में शामिल अन्य सदस्यों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई।

जहां फायर किए, वहां दो दिन पहले महिला को मारा डाला था कॉन्स्टेबल ने लेपर्ड पर जिस जगह फायर किए। वहीं दो दिन पहले एक सितंबर को सुबह 8 बजे लेपर्ड ने महिला को मार डाला था। बताया जा रहा है कि वन विभाग ने घटना स्थल के आसपास दो पिंजरे लगाए हैं। जिनमें भोजन के रूप में मांस रखा गया है। लेपर्ड का यहां खासकर रात के समय मूवमेंट देखा जा रहा है। ऐसे में इस एरिए में टीम पूरी तरह से अलर्ट है। इधर, लगातार हमलों के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img