Sunday, October 4, 2026
25.3 C
Bhopal

छोटे भाई ने बड़े भाई पर फायरिंग की

जिले के खकनार थाना क्षेत्र के जामुनिया गांव में पुरानी रंजिश के चलते सगे छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मार दी। सामने से फायर करने पर गोली बांए हाथ की तरफ कंधे के पास लगकर पीछे निकल गई। घायल को बुरहानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति में सुधार है।

खकनार टीआई अभिषेक जाधव के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पुरानी रंजिश के चलते राजू नामक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई प्यार सिंग पर बंदुक से फायर कर दिया। गोली उसे कंधे के पास लगी जो पीछे से निकल गई। अभी जांच की जा रही है कि हमला किस बंदुक से किया गया है। जांच के बाद वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। आरोपी के शराब के नशे धुत्त होने की बात सामने आई है।

वहीं घायल प्यार सिंग ने कहा मैं खेत में कुए पर मोटर चालू करने गया था। तब छोटे भाई ने पीछे से मक्के के खेत से छिपकर बंदूक से गोली मारी। वह शराब पीकर प्रताड़ित करता है। उसके पास बंदूक है। इसकी जानकारी मैंने छह माह पहले थाने पर भी लिखवाई थी।

पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया

टीआई ने बताया दोनों आपस में सगे भाई हैं। उनके बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ है। आरोपी शराब के नशे में था। उसकी तलाश की जा रही है। किस गन, बंदूक से फायर किया। इसका कारण क्या रहा। इन सब बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Hot this week

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img