Sunday, August 16, 2026
24.1 C
Bhopal

इंदौर के पार्षद गोलीकांड में पूर्व विधायक बरी

इंदौर में 18 साल पहले कांग्रेस पार्षद मुन्ना अंसारी गोलीकांड मामले में जिला कोर्ट ने कांग्रेस के ही पूर्व विधायक अश्विन जोशी को बरी कर दिया है। मामले में कुल चार आरोपी थे। इनमें से एक फरार है।

घटना 2006 की है। पूर्व पार्षद मुन्ना अंसारी को किसी ने सुयश हॉस्पिटल के यहां गोली मार दी थी। घटना में इलियास,अश्विन जोशी, मुन्ना शर्मा, एक अज्ञात पर गोली चलाने के आरोप लगे थे। मुन्ना अंसारी का कहना था कि उन्हें इलियास और अश्विन जोशी ने गोली मारी थी।

शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश विजय दांगी ने सभी बिंदुओं पर देखते हुए पूर्व विधायक अश्विन जोशी को बरी कर दिया है। डिफेंस के करीब 10 गवाह थे। एक कोर्ट विटनेस था। अभियोजन के करीब 15 गवाह थे। मुन्ना अंसारी और उसका भतीजा गुलरेज हो-स्टाइल नहीं हुआ, बाकी सभी होस्टाइल हो गए।

कोर्ट ने करीब 60 पेज के जजमेंट में हथियार और गोली जब्त नहीं होने को आधार बनाया है। मामले में मुख्य बहस वरिष्ठ एडवोकेट एसके व्यास ने की थी। केस एडवोकेट अरविंद खोखले और दीपक पटेल ने चलाया था।

Hot this week

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...

पत्नी को लेने गया तो सुसराल वालो ने की मारपीट युवक ने खाया जहर

ग्वालियर:किलागेट थाना क्षेत्र के मेवाती मोहल्ला (जगनापुरा) में रहने...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img