Monday, August 17, 2026
23.1 C
Bhopal

वीडियो एडिट कर डरा धमकाकर छात्रा से किया दुष्कर्म

स्कूल पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ उसी के क्लासमेट के दोस्त ने रेप कर दिया। छात्रा के क्लासमेट ने वीडियो चैटिंग कर अश्लील क्लिप बनाई और अपने दोस्तों के साथ शेयर कर दी। दोस्तों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को ब्लैकमेल किया और एक युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म कर दिया। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक घटना खंडवा जिले की है। परिजनों का आरोप है कि शिकायत पर पुलिस ने पहले तो आनाकानी की और आरोपियों के खिलाफ धारा 151 में मामला दर्ज कर लिया। परिजनों ने इस बारे में समाजजन को बताया तो मामला गर्माया। मामला लव जिहाद से जुड़ा हुआ था। पुलिस ने आनन-फानन में पीड़िता के बयान दर्ज किए और मेडिकल जांच के बाद दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया।

चार महीने पहले चैटिंग ऐप से की थी वीडियो कॉलिंग

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि क्लासमेट के साथ वह फ्रेंडशिप में थी। कई बार मैसेज पर बात होती थी। कई सब्जेक्ट पर हम लोग वीडियो कॉल पर भी बात करते थे। चार महीने पुरानी बात है, जब उसने एक चैटिंग ऐप से वीडियो कॉल किया और उस कॉल को स्क्रीन रिकॉर्ड कर लिया।

उस वीडियो क्लिप को उसने एडिट कर अपने चचेरे भाई और दोस्तों को शेयर कर दिया। इसके बाद उसका भाई इमरान लगातार ब्लैकमेल कर परेशान कर रहा था। 3 अक्टूबर गुरुवार को उसने घर आकर मेरे साथ ज्यादती की।

दोनों आरोपियों के खिलाफ समान धाराओं में केस पुलिस ने पुनासा निवासी एक नाबालिग छात्र और नर्मदानगर निवासी ईमरान के खिलाफ बलात्कार, जान से मारने की धमकी सहित पॉक्सो व आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। टीआई श्यामसिंह भादले के मुताबिक, 17 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img