Monday, August 17, 2026
25.1 C
Bhopal

मोहन कैबिनेट ने दी जैन आयोग को मंजूरी

दमोह जिले के सिंग्रामपुर में हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में जैन आयोग के गठन को मंजूरी दी गई है। मध्यप्रदेश में इस बार दशहरा लोकमाता अहिल्याबाई के नाम मनाया जाएगा। वहीं, लाड़ली बहनों के खातों में 1574 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए हैं।

दरअसल, नवरात्र पर्व पर मातृशक्ति को नमन करने के लिए रानी दुर्गावती की जयंती के मौके पर मोहन सरकार की ओपन एयर कैबिनेट आज दमोह जिले के सिंग्रामपुर हुई। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती के उपलक्ष्य में पहली कैबिनेट की बैठक जबलपुर में की थी। इसके बाद अब सिंग्रामपुर में कैबिनेट बैठक की।

राज्य शासन ने मातृ शक्ति को सम्मान देते हुए स्वतंत्रता संग्राम, सुशासन, साहस जैसे क्षेत्रों में राष्ट्र के लिए योगदान देने वाली वीरांगनाओं, शासिकाओं की स्मृति में ये पहल की है। इसी के तहत आज वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर सरकार ने उनकी प्राचीन राजधानी सिंग्रामपुर में ओपन-एयर (खुला क्षेत्र) कैबिनेट मीटिंग की है।

कैबिनेट की ये बैठक रानी दुर्गावती के सुशासन, उनकी कार्यकुशलता और महिलाओं के सशक्तिकरण से प्रेरित है। इस बैठक का डिजाइन रानी दुर्गावती के किले की भव्यता को प्रतिबिंबित करता है। जिसमें एक किलानुमा प्रवेश द्वार और शिव मंदिर भी शामिल हैं।

पहले इंदौर में लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। अब रानी दुर्गावती के सम्मान में मंत्रिपरिषद की बैठक दमोह के सिंग्रामपुर में उनकी जयंती पर की गई।

कैबिनेट में जैन आयोग को मंजूरी मिली

मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा, जैन आयोग को मंजूरी दी है। एक अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष होगा। दिगंबर जैन समाज और श्वेतांबर जैन समाज के अध्यक्ष दो-दो साल के लिए होंगे। इनके ऑफिस और मानदेय का प्रबंध भी है। ये हमारे घोषणा पत्र का हिस्सा भी था।

कैबिनेट बैठक में लिए गए प्रमुख फैसले

1. श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना प्रति हेक्टेयर 3900 रुपए की राशि किसानों को दी जाएगी। एक लाख हेक्टेयर बढ़ाने का फैसला किया गया है।

2. इस साल दशहरा का त्यौहार लोकमाता अहिल्या बाई के नाम पर होगा।

3. मोहन सरकार के एक वर्ष के भीतर जो भी काम हुए हैं उसका विजन डाक्यूमेंट पेश होगा। इससे जनता को सरकार के काम की जानकारी मिल सकेगी।

4. सहकारिता विभाग द्वारा जीरो प्रतिशत ब्याज की दर पर कर्ज देने का फैसला लिया गया। पहले से चल रही इस योजना को जारी रखा जाएगा।

5. पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अंतर्गत जैन कल्याण आयोग एक अध्यक्ष और दो सदस्य होंगे। आफिस और मानदेय का प्रबंध भी है। जैन समाज के दिगंबर और श्वेताम्बर जैन समाज के सदस्य दो-दो साल तक अध्यक्ष रहेंगे।

6. लोक स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित 6 स्वशासी महाविद्यालय अब शासकीय महाविद्यालयों के रूप में होंगे ।

7. दमोह में हवाई पट्‌टी को बनाने का काम मोहन सरकार करेंगी।

8. रानी दुर्गावती संग्रहालय मदन महल के चारों तरफ पहाड़ी पर बनाया जाएगा। इसके विस्तार का काम भी किया जाएगा।

सिंग्रामपुर में हुए सीएम यादव के प्रमुख कार्यक्रम

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक।
  • प्रदेश की लाड़ली बहना योजना में पात्र हितग्राहियों के खाते में राशि का अंतरण।
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों के खाते में राशि का अंतरण।
  • प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की हितग्राही बहनों के खाते में अनुदान राशि का अंतरण।
  • विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन।
  • ग्राम हरदुआ जामशा विकासखंड बटियागढ़ के उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान।
  • सिंगौरगढ़ किला, निदानकुण्ड जल प्रपात, प्राचीन दुर्गा माता मंदिर का भ्रमण।

    Hot this week

    नर्सिंग छात्रों का फूटा गुस्सा: भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना, 6 साल से भविष्य संकट में

    ​भोपाल:​नर्सिंग शिक्षा से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं और लंबी न्यायिक...

    प्रेमी के साथ रहने के लिए मां ने की 6 साल की मासूम बेटी की हत्या, कुएं में मिला था शव

    ​भिंड:​लहार थाना क्षेत्र में दो महीने पहले सामने आए...

    दो करोड़ रुपए के लालच में किशोर की नृशंस हत्या, शव के टुकड़े करने की साजिश का खुलासा

    ​भोपाल: शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र से 6 अगस्त से लापता 17...

    डॉक्टर की अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: फर्जी APK फाइल से गृहिणी के खाते से उड़े 30 हजार से ज्यादा

    ​ग्वालियर (मध्य प्रदेश): इंटरनेट पर डॉक्टर का नंबर खोजना एक...

    सोशल मीडिया पर हथियार की फोटो जांचने गई पुलिस, घर की अलमारी से निकले 3 करोड़ कैश

    ​सागर (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो...

    Topics

    सोशल मीडिया पर हथियार की फोटो जांचने गई पुलिस, घर की अलमारी से निकले 3 करोड़ कैश

    ​सागर (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो...

    नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

    ​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

    प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

    ​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...
    spot_img

    Related Articles

    Popular Categories

    spot_imgspot_img