Tuesday, May 12, 2026
37.1 C
Bhopal

कांग्रेस के पूर्व विधायक समेत 17 कांग्रेसियों पर FIR

सागर के मकरोनिया इलाके में कांग्रेस के बिना अनुमति मशाल जुलूस निकालने के मामले में बंडा विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी समेत 17 कांग्रेसियों पर केस दर्ज किया है इसके अलावा 10 से 15 अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया है।

पुलिस के अनुसार फरियादी छत्रपाल सिंह जाटने थाने में इसकी शिकायत की थी। फरियादी ने शिकायत में बताया कि 5 अक्टूबर की शाम वह रजाखेड़ी से मकरोनिया की ओर जा रहे थे। जैसे ही रजाखेड़ी चौराहा पर पहुंचा तो वहां पर कुछ लोग जो कांग्रेस के झंड़े और हाथों में मशाल, बैनर लिए थे उन्होंने बीच सड़कर पर जाम लिया दिया। मैंने आगे जाने के लिए कहा तो वह नहीं माने और मुझे चौराहे तरफ जाने से भी रोक लिया। इससे मैं परेशान हो गया।

फरियादी ने शिकायत में कहा कि उक्त जुलूस में बड़ा से कांग्रेस के पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी, जितेन्द्र चौधरी, राजा बुन्देला, असरफ खान, अभिषेक गौर, देवेन्द्र कुर्मी, सुरेन्द्र चौबे, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल चौबे, अरवाज अली, संजय रोहिदास, निखिल चौकसे, नीलेश अहिरवार, हेमंत लारिया, अजय पार्षद, रोहित मंडले, रिचा सिंह और अन्य 10 से 15 लोग इकट्‌ठे थे। जिन्होंने मुझे और कुछ अन्य लोगों को आगे नहीं जाने दिया और रास्ता रोक लिया। जिस कारण मुझे और अन्य लोगों को परेशानी हुई। शिकायत पर पुलिस ने पूर्व विधायक समेत अन्य कांग्रेस नेताओं पर प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

महिला अपराधों के विरोध में निकाला था मशाल जुलूस

दरअसल, 5 अक्टूबर को सागर में युवक कांग्रेस ने लगातार बढ़ रहे महिला अपराधों और बीएमसी में प्रसूता की मौत मामले के विरोध में मकरोनिया के रजाखेड़ी से मशाल जुलूस निकाला था। मशाल जुलूस रजाखेड़ी से शुरू हुआ जो मकरोनिया चौराहे जा रहा था। तभी रास्ते में पुलिस ने जुलूस रोका। इस दौरान कांग्रेसी और पुलिस के बीच बहस के साथ धक्का-मुक्की हुई थी। सड़क पर जाम की स्थिति बनी थी।

Hot this week

‘नोटों की बारिश’ का झांसा देकर लाखों ठगने वाले तांत्रिक गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

​मंदसौर। अफजलपुर थाना पुलिस ने तंत्र-मंत्र और चमत्कार के...

एसपी ऑफिस में रेप पीड़िता ने खुद पर चाकू ताना, मची अफरा-तफरी

​ग्वालियर। सोमवार को ग्वालियर एसपी कार्यालय में उस वक्त...

भोपाल: कल 45 इलाकों में बिजली गुल, समय पर निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। शहर के करीब 45 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...

पानी की किल्लत से फूटा जनता का गुस्सा, निगम दफ्तर के बाहर फोड़े मटके

​भोपाल। राजधानी के बरखेड़ा पठानी क्षेत्र में पिछले एक...

हथाईखेड़ा डेम में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

​भोपाल। राजधानी के हथाईखेड़ा डेम में सोमवार सुबह उस...

Topics

भोपाल में पति का मोटापा बना तलाक की वजह

भोपाल। राजधानी के एक हैरान कर देने वाले मामले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img