Tuesday, May 12, 2026
41.5 C
Bhopal

110 साल की मां और बड़े भाई की हत्या

शिवपुरी में युवक ने 110 साल की मां पर फावड़े से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए बड़े भाई पर भी कई वार किए। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजन पहुंचे तो आरोपी भाग निकला।

मामला जिले के घिलौंदरा गांव में सोमवार सुबह सात बजे का है। प्राथमिक तौर पर जमीनी विवाद को वजह बताया गया है। पुलिस ने परिजन के बयान दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, घिलौंदरा में रहने वाली दिलीप कौर के चार बेटे थे। पति लाभ सिंह की कुछ साल पहले मौत हो गई। बड़े बेटे दर्शन सिंह (70) और छोटे बेटे राजवंत उर्फ राजा (50) की शादी नहीं हुई थी। वे मां के साथ ही रहते थे। मंझले दोनों बेटों की शादी के बाद वे गांव में ही अलग रहने लगे।

दिलीप ने चारों बेटों के बीच जमीन का बंटवारा कर दिया था।

भाई ने बेची थी जमीन, हिस्सा मांग रहा था आरोपी बंटवारे के बाद दर्शन और राजा के हिस्से में 18 बीघा जमीन आई थी। कुछ साल पहले राजा ने अपने हिस्से की 7 बीघा जमीन बेच दी। दर्शन सिंह ने भी कुछ दिन पहले अपने हिस्से की जमीन का सौदा तय कर दिया था। पैसे मिलना बाकी थे।

राजा दर्शन को मिलने वाले पैसों में हिस्सा मांग रहा था। मां दिलीप कौर इसके विरोध में थी। वह चाहती थी कि जमीन का पूरा पैसा बड़े बेटे दर्शन को ही मिले। यही वजह थी कि दिलीप कौर ने जमीन खरीदने वाले शख्स को राजा को पैसे देने से मना कर दिया था। इस बात को लेकर राजा अपनी मां से नाराज चल रहा था।

जमीन पर गिरने तक मां-भाई को मारता रहा सोमवार सुबह राजा की अपनी मां से पैसे की बात को लेकर कहासुनी हो गई। बहस के बाद उसने पास ही पड़े फावड़े से मां पर हमला कर दिया। शोर सुनकर दर्शन सिंह मां को बचाने आया। राजा ने उस पर भी फावड़े से हमला किया। वह तब तक दोनों को मारता रहा, जब तक कि वे जमीन पर गिर नहीं गए।

घटना राजा और दर्शन के भतीजे ने देखी। वह भागकर अपने घर पहुंचा और परिजन को जानकारी दी। कहा कि चाचा दादी को मारकर भाग गए।

पुलिस बोली-जल्द गिरफ्तार करेंगे पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने कहा- मां और बड़े भाई की हत्या करने वाले राजा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द उसे गिरफ्तार कर लेगी। प्रथम दृष्ट्या हत्या की वजह जमीन विवाद और गृह कलेश सामने आई है।

Hot this week

भोपाल: पारिवारिक कलह में पिता ने बेटे पर दागी गोली, बाल-बाल बचा किशोर

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में...

भोपाल: बाइक टकराने के मामूली विवाद में खूनी खेल, युवक की चाकू मारकर हत्या

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में बाइक टकराने जैसी...

‘नोटों की बारिश’ का झांसा देकर लाखों ठगने वाले तांत्रिक गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

​मंदसौर। अफजलपुर थाना पुलिस ने तंत्र-मंत्र और चमत्कार के...

एसपी ऑफिस में रेप पीड़िता ने खुद पर चाकू ताना, मची अफरा-तफरी

​ग्वालियर। सोमवार को ग्वालियर एसपी कार्यालय में उस वक्त...

भोपाल: कल 45 इलाकों में बिजली गुल, समय पर निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। शहर के करीब 45 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...

Topics

भोपाल: पारिवारिक कलह में पिता ने बेटे पर दागी गोली, बाल-बाल बचा किशोर

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में...

एसपी ऑफिस में रेप पीड़िता ने खुद पर चाकू ताना, मची अफरा-तफरी

​ग्वालियर। सोमवार को ग्वालियर एसपी कार्यालय में उस वक्त...

भोपाल: कल 45 इलाकों में बिजली गुल, समय पर निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। शहर के करीब 45 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...

पानी की किल्लत से फूटा जनता का गुस्सा, निगम दफ्तर के बाहर फोड़े मटके

​भोपाल। राजधानी के बरखेड़ा पठानी क्षेत्र में पिछले एक...

हथाईखेड़ा डेम में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

​भोपाल। राजधानी के हथाईखेड़ा डेम में सोमवार सुबह उस...

भोपाल में पति का मोटापा बना तलाक की वजह

भोपाल। राजधानी के एक हैरान कर देने वाले मामले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img