Friday, October 9, 2026
22.2 C
Bhopal

इंदौर से उज्जैन आकर चेन स्नेचिंग करने वाले गिरफ्तार

उज्जैन पुलिस को हाल ही में चेन स्नेचिंग के मामलों में बड़ी सफलता मिली है। शहर में बीते दिनों हुई चेन स्नेचिंग की घटनाओं में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी इंदौर से आकर उज्जैन में वारदात को अंजाम देते थे और फिर वापस लौट जाते थे।

थाना महाकाल, नागझिरी, चिंतामण गणेश व सायबर क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से 6.50 लाख रुपये कीमत की 7 तोले की सोने की दो चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम नवीन वर्मा और किशोर राठौर हैं।

एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने बताया कि आरोपी पेशेवर लुटेरे है, जिन पर तीन दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं।

40 से ज्यादा CCTV खंगाले गए

पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए करीब 40 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पहली घटना 11 सितंबर की थी, जब चेन्नई निवासी एक महिला ने नरसिंह घाट रोड पर अपनी वृद्ध सास की सोने की चेन के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

वही दूसरी घटना लगभग एक साल पुरानी है, जिसमें नागझिरी की एक महिला से मालनवासा के पास आरोपियों ने उसके गले से साेने की चेन छीनी थी।

पुलिस ने इन घटनाओं के बाद घटना स्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आरोपियों के हुलिये और उनके आने-जाने के रास्तों की जांच के बाद पुलिस उन तक पहुंचने में सफल रही।

42 केस दर्ज आरोपी पर

एएसपी भार्गव ने बताया कि जांच में पता चला कि दोनों आरोपी इंदौर के आदतन बदमाश हैं। किशोर राठौर पर 42 और नवीन वर्मा पर 9 केस दर्ज हैं। ये आरोपी सुनसान इलाकों और कॉलोनियों में बुजुर्गों और महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे। आरोपी बाइक पर आकर रेकी करते थे और मौका पाकर वारदात को अंजाम देते थे।

Hot this week

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

Topics

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 19 वर्षीय...

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img