Friday, October 9, 2026
31.7 C
Bhopal

भोपाल में डिवाइडर से टकराई बाइक, भाई-बहन की मौत

भोपाल के रातीबढ़ थाना इलाके में स्थित छोटी झागरिया में एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 11 साल की बहन और 5 साल के भाई की मौत हो गई। पिता और भाई सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का हमीदिया अस्पताल इलाज चल रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पीएम के बाद गुरुवार की दोपहर को शव परिजन को सौंप दिए गए हैं।

एएसआई गंगाराम सिंह के मुताबिक, सिवनी का रहने वाला सुनील मरावी सिकंदराबाद में क्रेशर पर काम करता है। क्रेशर पर ही उसका परिवार भी रहता है। बुधवार दोपहर को वह सलकनुपर दर्शन करने के लिए बाइक पर अपनी बेटी वैशाली (11), बेटे रोहित (9), रोहन (5) के साथ अपने साले चिंटू उर्फ अंकित और साथी अर्जुन नरवे के साथ जा रहा था। एक ही बाइक पर छह लोग सवार थे।

अनियंत्रित हो गई थी बाइक क्रेशर से करीब तीन किलोमीटर दूर छोटी झागरिया तक ही पहुंचे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गुरुवार तड़के सुबह वैशाली और रोहन की मौत हो गई। जबकि सुनील की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पत्नी ने जाने से मना कर दिया था एएसआई गंगाराम सिंह ने बताया कि घायल सुनील मरावी की पत्नी ने सलकनपुर जाने से मना कर दिया था। वह घरों में साफ-सफाई का काम करती थी। इसलिए वह काम पर चली गई थी, तभी सुनील बच्चों के साथ चला गया था। पुलिस ने बच्चों का पीएम कराने कराने के बाद शव उनके परिजन को सौंप दिए हैं।

Hot this week

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

Topics

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 19 वर्षीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img