Saturday, October 10, 2026
26.3 C
Bhopal

मंत्रोपचार व विधि-विधान से सम्पन्न हुआ पुलिस लाईन में शस्त्रपूजन कार्यक्रम-

भोपाल : दिनांक 12 अक्टूबर 2024- विजयादशमी के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पुलिस लाईन, नेहरु नगर में परम्परागत तरीके से विधिविधान व मन्त्रोपचार के साथ शस्त्र पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

विजयादशमी के अवसर पारम्परिक रूप से पुलिस विभाग के द्वारा शस्त्र पूजन की परम्परा रही है, जिसके संदर्भ में सभी जिला मुख्यालयों पर शस्त्र पूजन किया जाता है। शस्त्र पूजन तथा वाहनों का पूजन एवं समस्त मशीनरी का पूजन आमतौर पर एक परम्परा का अंग बन गया है।

इसी तारतम्य में भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में कमिश्नरी व्यवस्था के अंतर्गत आज तीसरी बार शस्त्र पूजन कार्यक्रम पुलिस लाइन नेहरू नगर में रखा गया था, जिसमें उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, महापौर श्रीमती मालती रॉय, सांसद श्री आलोक शर्मा, पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री पंकज श्रीवास्तव, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, पुलिस उपायुक्त श्री अखिल पटेल, पुलिस उपायुक्त सुश्री सोनाक्षी सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमती नीतू ठाकुर एवं अन्य अधिकारियों ने मन्त्रोपचार के साथ मां भगवती की पूजा अर्चना, हवन एवं आरती की, उपरांत शस्त्रों की पूजा कर शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न किया।

विजयादशमी व दशहरे के शुभ अवसर के उपलक्ष्य में सभी जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणचारी मिश्र ने पुलिस परिवार, मीडिया बंधु एवं समस्त शहरवासियों को विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा दशहरा पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मानने हेतु आगृह किया।

Hot this week

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 11 मील और होशंगाबाद रोड पर 7 बसों के चालान, 35 हजार जुर्माना वसूला

​भोपाल: यात्रियों की सुरक्षा और सड़क नियमों का सख्ती से...

Topics

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img