Saturday, June 27, 2026
34.1 C
Bhopal

सोते समय सांप ने पकड़ी अंगुली, मरोड़कर मार डाला

भोपाल में सांप के काटने से बस ड्राइवर की मौत हो गई। शनिवार देर रात जब सोते समय उन्हें सांप ने काटा, तब वे नींद से उठे और सांप को मरोड़कर मार डाला। इसके बाद दोबारा सो गए। पत्नी इस पूरे घटनाक्रम को देखा और पड़ोसियों को आवाज दी। हमीदिया अस्पताल में रविवार सुबह बस ड्राइवर की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, प्रेम कुमार (45) शहर के दामखेड़ा, कोलार में रहते थे। एक प्राइवेट स्कूल की बस चलाते थे। परिजन पहले उन्हें जेपी अस्पताल ले गए। यहां से हमीदिया रेफर कर दिया गया था। शव का पीएम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

दोस्त बोले- सांप को मारकर सो गए थे

मृतक के दोस्त चंदन नायक ने बताया कि सांप काटने के बाद प्रेम कुमार की अंगुली में चिपका रहा। वे चिल्लाते हुए उठे और सांप से अंगुली को छुड़ाना चाहा। सांप कसकर अंगुली पकड़े हुआ था, तब उन्होंने सांप को पकड़कर मरोड़कर मार डाला। इसके बाद दोबारा सो गए। इस बीच उनकी पत्नी की नींद खुल चुकी थी। वे शोर मचाते हुए मदद के लिए पड़ोसियों के घर पहुंचीं।पड़ोसियों की मदद से पति को अस्पताल लेकर पहुंची थीं।

Hot this week

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...

बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, जुए के विवाद में भाई पर चाकू से हमला

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के...

Topics

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img