Saturday, August 15, 2026
25.1 C
Bhopal

बर्गर किंग रेस्टाेरेंट के मैनेजर और स्टाफ से मारपीट

इंदौर के राजेंद्र नगर में बर्गर किंग रेस्टोरेंट में मैनेजर और स्टाफ से पांच से ज्यादा युवकों ने मारपीट कर दी। आरोपियों ने पहले रेस्टोरेंट में मैनेजर पीटा, फिर बाहर ले जाकर भी मारपीट की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

टीआई नीरज बिरथरे के मुताबिक घटना एबी रोड की है। यहां ईश्वरी वेस्ट एंड माल में बर्गर किंग रेस्टोरेंट के मैनेजर मिथलेश की शिकायत पर अज्ञात युवकों पर केस दर्ज किया है। मिथलेश ने बताया कि सोमवार रात करीब 2:45 बजे रेस्टोरेंट बंद हो चुका था। गेट लगा था। अंदर बैठकर हिसाब कर रहा था। स्टाफ के मेंबर सूरज मालवीय, चेतन और सुनील साफ-सफाई कर रहे थे। तभी दो लड़के रेस्टोरेंट के दरवाजे में हाथ मारते हुए अंदर आकर वाशरूम जाने का कहने लगे।

इस दौरान स्टाफ ने उन्हें रेस्टोरेंट बंद होने की बात कही, लेकिन वे अंदर घुस गए। उन्होंने यहां वाशरूम का इस्तेमाल किया। इसके बाद विवाद करते हुए अपशब्द कहने लगे। मिथलेश ने बाहर जाने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माने। गार्ड को आवाज दी तो धमकी देकर चले गए। करीब 15 से 20 मिनट बाद दाेनों लड़के अपने दूसरे साथियों के साथ वापस आए। ​​​​​​

पहले मिथलेश को रेस्टोरेंट के अंदर पीटा। फिर बाहर ले जाकर बेल्ट और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। गार्ड जब बचाव में आया तो उसके साथ भी मारपीट की। स्टाफ के लोगों को भी डरा धमकाकर भगा दिया।

बिजलपुर के रहने वाले हैं आरोपी

पुलिस के मुताबिक- फुटेज से आरोपियों की पहचान की है, जो बिजलपुर के रहने वाले हैं। टीआई के मुताबिक आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उनकी तलाश की जा रही है।

Hot this week

डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: भोपाल और ग्रेटर नोएडा में 7.1 करोड़ की ड्रग्स जब्त, लेडी तस्कर समेत 5 गिरफ्तार

​भोपाल/नई दिल्ली: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और ग्रेटर...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img