Saturday, August 15, 2026
23.1 C
Bhopal

40 गांवों की महिला समूहों को मिला रोजगार

दूध खरीदकर कंपनी को बेचने के कारोबार में अब कैलारस की 3000 महिलाएं अपनी सेवाएं देंगी। प्रतिदिन 20 से 25 हजार लीटर दूध बेचकर जो मुनाफा होगा, उसे समूहों के बीच बांटा जाएगा। बिजनेस के इस नवाचार का एमओयू कलेक्टर अंकित अस्थाना की मौजूदगी में बीआरएस फूड ने महिलाओं से किया है।

दूध के संग्रहण के लिए कैलारस ब्लॉक के 40 गांव को चिह्नित किया गया है। इनमें महिला समूहों की 3000 महिला सदस्यों को गांव-गांव और घर-घर दूध इकट्ठा करना होगा। इसके लिए उन्हें जिला पंचायत ई-रिक्शा उपलब्ध कराएगी। दूध को ठंडा बनाए रखने के लिए हर तीन से चार गांव के बीच एक दुग्ध शीत केंद्र स्थापित किया जाएगा। एक बीएमसी पर 12 लाख रुपये का खर्च आएगा। लगभग 10 दुग्ध शीत केंद्र तैयार करने के लिए केंद्र सरकार मुरैना जिले को डेढ़ करोड़ रुपए की मदद प्रदान करेगी।

दूध के कारोबार से ग्रामीण महिलाओं का पुराना नाता

दूध के कारोबार से ग्रामीण महिलाओं का पुराना नाता है। अंचल में आज भी 45 फीसदी महिलाएं रोजाना घर से दुधारू मवेशी का दूध दोहती है। इसके लिए महिलाएं सुबह 6 बजे तक और सायं को 6 से 7 बजे के बीच दूध दोहने का काम पूरा कर लेती है। पुरूषों की जिम्मेदारी दुधारू मवेशी को नहलाने और चारा खिलाने की होती है। दूध से मठा और घी बनाने का काम भी महिलाएं संभालती है। कैलारस में अभी आलोपी आजीविका महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की महिला सदस्य असंगठित रूप से दूध विक्रय शुरू करेंगी

एक लीटर दूध पर 2.17 रूपए का मुनाफा

वीआरएस फूड मालनपुर यानि पारस कंपनी को एक लीटर दूध बेचने पर आलोपी आजीविका महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को 2 रूपए 17 पैसे का मुनाफा होगा। 30 दिन दूध खरीदने व बेचने के बाद कंपनी, समूहों को दूध का भुगतान सांची दुग्ध संघ के रेट से 2.17 रूपए अधिक के मान से भुगतान करेगी। चूंकि ग्वालियर दुग्ध संघ के दूध खरीदने की क्षमता कम होने के कारण कैलारस के महिला समूहों ने मालनपुर के वीआरएस फूड को दूध देने का अनुबंध साइन किया है।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img