Sunday, September 27, 2026
27.5 C
Bhopal

ससुरालवालों पर दर्ज कराया दहेज एक्ट और मारपीट का केस

लहार में महिला ने सास, ससुर और जेठ के खिलाफ मारपीट और दहेज एक्ट का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गुरुवार रात की है। शुक्रवार को महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत की।

वार्ड नंबर 15 की रहने वाली निशा शाक्य ने ससुराल वालों पर दहेज एक्ट का मामला दर्ज करवाया है। जिसका केस ग्वालियर हाईकोर्ट में चल रहा है।

महिला का आरोप- ससुराल वालों ने पीटा

गुरुवार को निशा पुलिस थाने में आई थी। इससे नाराज सास, ससुर और जेठ ने देर रात उसके साथ मारपीट की। उसे घर से बाहर निकाल दिया। सामान भी बाहर फेंक दिया। पड़ोसियों की शिकायत पर लहार थाने का पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को पुलिस थाने लेकर आया।

शुक्रवार को महिला का मेडिकल करवाने के बाद ससुर देव सिंह शाक्य, सास सावित्री शाक्य और जेठ नरेंद्र शाक्य के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

लहार थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा का कहना है कि महिला की रिपोर्ट पर सास, ससुर और जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। धारा 151 के तहत ससुर और जेठ को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Hot this week

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img