Sunday, September 27, 2026
20.9 C
Bhopal

शाजापुर जिला अस्पताल में डॉक्टर का घूस लेते video :पर्चे में 500-500 रुपए के नोट देकर गया, डॉक्टर छिपाते नजर आया

शाजापुर जिला अस्पताल में डिलीवरी के नाम पर रिश्वतखोरी के मामले सामने आ चुके हैं। अब रिश्वत लेते हुए डॉक्टर का वीडियो सामने आया है। इसमें डॉक्टर अश्विनी राजपूत दस्तावेजों में रखकर 500-500 रुपए के नोट लेते नजर आ रहे हैं।

2 मिनट 5 सेकंड का वीडियो एक हफ्ते पुराना बताया जा रहा है। यह सोशल मीडिया पर सोमवार को सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि डॉक्टर के हाथ में अस्पताल के पर्चे हैं, जिसमें वे नोटों को लेकर कुर्सी पर बैठकर छुपाते नजर आ रहे हैं। मामले में जब डॉ. अश्विनी राजपूत से सोमवार शाम 6.52 बजे बात की गई, तो उनका कहना है कि ये मामला मेरा नहीं है। यह मेरा वीडियो नहीं है।

अफसरों ने चुप्पी साधी

मामले में सीएमएचओ और सिविल सर्जन एक-दूसरे पर जिम्मेमदारी डालते रहे। सीएमएचओ का कहना है कि आप पहले सिविल सर्जन से चर्चा करें, उसके बाद हम कुछ बोलेंगे। वहीं, सिविल सर्जन तीन दिनों के अवकाश पर हैं। फोन पर उन्होंने बताया कि यदि ऐसा वीडियो है, तो वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर कार्रवाई करवाएंगे।

वहीं, मामले में जिला अस्पताल के नोडल अधिकारी बनाए गए डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलधर का कहना है कि मामला सामने आया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img