Friday, August 14, 2026
24.1 C
Bhopal

अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर पर दबिश, 26 सिलेंडर जब्त

भोपाल के माता मंदिर स्थित एक गैस रिफिलिंग सेंटर समेत चार जगहों पर शुक्रवार को दबिश देकर खाद्य विभाग ने कुल 26 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। वहीं, खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की टीम खाद्य सामग्री जांचने के लिए 14 डेयरी, होटल और मिठाई की दुकानों पर पहुंची। एक जगह से 50 किलो मावा भी जब्त किया गया।

जिला आपूर्ति नियंत्रक मीना मालाकार ने बताया, शुक्रवार को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी कुसुम अहिरवार, पुष्पराज पाटिल, सनद शुक्ला, मोहित मेघवंशी और मयंक द्विवेदी ने ग्राम काना सैय्या, माता मंदिर चौराहा, नरेला शंकरी एवं रेलवे स्टेशन भोपाल स्थित प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर गैस सिलेंडर जब्त किए।

गैस रिफिलिंग सेंटर पर पहले भी हो चुकी कार्रवाई माता मंदिर प्लेटिनम प्लाजा के सामने संचालित अवैध रिफलिंग सेंटर प्रोपराइटर मुजफ्‌फर खान से 2 भरे, दो आंशिक खाली सिलेंडर, गैस रिफिलिंग की मशीन और एक तौला कांटा जब्त किया। यहां पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। बावजूद यह अवैध तरीके से संचालित हो रहा था।

नरेला शंकरी जेके रोड स्थित सांईराम गैस चूल्हा सेल्स प्रोपराइटर निलेश साहू से 4 नग, काना सैय्या स्थित मकान मालिक महेंद्र सिंह ठाकुर से 16 नग, बृजवासी भोजनालय प्रोपराइटर अंकित वाजपेयी से 2 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। पंचनामा भी बनाया गया।

इन दुकानों पर भी कार्रवाई की शुक्रवार को ही पुराने भोपाल, होशंगाबाद रोड, शाहजहांनाबाद, बैरसिया, कोहेफिजा, जहांगीराबाद, करोंद और मिसरोद में 14 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई। बैरसिया स्थित सांची पार्लर एवं बैकरी से मावा और पनीर के नमूने लिए गए। वहीं, 50 किलो मावा जब्त किया।

यहां भी कार्रवाई

मिसरोद स्थित कृष्णा स्वीट्स, कोहेफिजा स्थित राजू नमकीन, जहांगीराबाद स्थित अग्रवाल डेयरी, आकाश स्वीट्स, होशंगाबाद रोड स्थित गणपति बीकानेर, राजस्थान स्वीट्स, पुराना भोपाल स्थित सेंट्रल इंडिया डेयरी, स्टैंडर्ड डेयरी, अशोक होटल, आरके नमकीन और करोंद स्थित भारत डेयरी से भी खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img