Thursday, November 19, 2026
20.1 C
Bhopal

एम्स भोपाल में स्कैन एंड पे सुविधा शुरू:आभा ऐप के जरिए टेस्ट और हॉस्पिटल का बिल पेमेंट कर सकेंगे

अगर आप एम्स भोपाल में इलाज करवा रहे हैं और यहां पर कई जगहों पर कैश देने के झंझट से परेशान होते हैं, तो एम्स भोपाल में अब यह समस्या आपको नहीं आएगी। एम्स में स्कैन पे की सुविधा शनिवार से शुरू की गई है।

एम्‍स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रोफेसर डॉ. अजय सिंह ने एम्‍स भोपाल में नवाचार स्कैन और पे सुविधा का उद्घाटन शनिवार को किया। यह सुविधा मरीजों के लिए भुगतान प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए तैयार की गई है, जिससे उन्हें लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं होगी।

अजय सिंह ने इस सुविधा की शुरुआत करते हुए कहा कि मध्‍य भारत में शुरू होने वाली यह एक नई सुविधा है। यह पहल मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी है, जिससे वे भुगतान के लिए कतार में खड़े होने की परेशानी से बच सकेंगे। इस नई प्रणाली के माध्यम से पंजीकरण विभिन्न लैब परीक्षणों और अन्य सेवाओं के लिए भुगतान को सुगमता से किया जा सकेगा। यह सुविधा हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण के अनुरूप है और एम्‍स भोपाल में प्रतिदिन आने वाले लगभग 5000 से 6000 मरीजों के लिए प्रक्रिया को सरल बनाएगी।

स्कैन करने के लिए आभा ऐप जरूरी

एम्स भोपाल में शुरू होने वाली इस सुविधा के लिए आपके पास आभा ऐप होना जरूरी है, इससे स्कैन कर आप सीधे डॉक्टर द्वारा बताए गए टेस्ट या फिर अन्य चीजों का पेमेंट कर सकते हैं। उदाहरण के लिए डॉक्टर द्वारा आपको कुछ टेस्ट सजेस्ट किए गए हैं, तो आभा ऐप को खेलते ही, आपको अपने टेस्ट के बारे में जानकारी दिखाई देगी। इस पर क्लिक कर आप सीधे क्यूआर को स्कैन कर इसका पेमेंट कर सकते हैं। इस तरह से आप अस्पताल के अन्य बिल या पेमेंट भी कर सकते हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल

  • आभा एप के माध्यम से क्यूआर कोड (QR Code) स्कैन करें
  • पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करें
  • पेमेंट करने के लिए ‘पे’ पर क्लिक करें
  • एप पर रसीद प्राप्त करें

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर से 1.78 लाख ऐंठे, शहर में साइबर ठगी के 5 मामले

भोपाल। राजधानी में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img