Wednesday, February 25, 2026
30.2 C
Bhopal

रतलाम में चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग

इंदौर की ओर से रतलाम आ रही डेमू पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई। इंजन से धुआं निकलता देख लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। अचानक ट्रेन रुकने और धुआं निकलता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। वे सामान लेकर खेतों में भागे।

घटना रविवार शाम 5.15 बजे रतलाम से करीब 30 किलोमीटर दूर प्रीतम नगर और रुनीजा रेलवे स्टेशन के बीच घटी। ट्रेन डॉ.अंबेडकर नगर (महू) से रतलाम के बीच चलती है। यही ट्रेन शाम 6.30 बजे रतलाम से भीलवाड़ा जाती है।

पायलट ने उतरकर देखा तो लपटें दिखीं ट्रेन के रुकने के बाद लोको पायलट ने नीचे उतरकर देखा तो इंजन के नीचे से आग की लपटें उठती दिखीं। उसने यात्रियों को नीचे उतरने को कहा। आसपास के लोगों को जब घटना की जानकारी लगी तो वे भी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए।

ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया काबू जिस जगह ये घटना हुई वह रतलाम स्टेशन से 30 किमी दूर है। वहां रेलवे के ब्रिज निर्माण के कारण फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच पाई। प्रीतम नगर के ग्रामीणों ने खेतों से पाइप लगाकर पानी डाला। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। रेलवे के अफसर भी मौके पर पहुंचे।

ट्रेन को लाने रतलाम से भेजा गया इंजन

ट्रेन करीब दो घंटे तक प्रीतम नगर स्टेशन के पास ही खड़ी रही। ट्रेन को लाने के लिए रतलाम से इंजन वहां भेजा गया। जिसके बाद ट्रेन को रतलाम लाया जा रहा है। इधर, रतलाम स्टेशन पर पहुंचे कई यात्रियों को लेने उनके परिजन भी पहुंचे थे। उन्हें जब आग लगने की सूचना मिली तो वे चिंतित और परेशान दिखे। उन्होंने फोन कर अपनों को हाल पूछा।

Hot this week

पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया तनाव में पति ने सुसाइड कर लिया

​भोपाल | राजधानी के ईंटखेड़ी इलाके के रायपुर गांव...

श्रद्धालु के गहने और नकदी चुराने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, ₹4.50 लाख का माल बरामद

​ओंकारेश्वर | तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं को निशाना...

Topics

श्रद्धालु के गहने और नकदी चुराने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, ₹4.50 लाख का माल बरामद

​ओंकारेश्वर | तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं को निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img