Thursday, November 5, 2026
16.9 C
Bhopal

धारदार हथियार से पति की हत्या

जमीनी विवाद को लेकर बदमाशों ने घर में सो रहे पति-पत्नी पर हमला कर दिया। इससे पहले बदमाशों ने आस-पास के घरों के गेटों की कुंदी लगा दी, ताकि कोई बचाने न आए। हमले में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी को गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया है। परिजनों का आरोप है कि हत्या 9 साल पहले हुए जमीनी विवाद के लिए की गई है। मामला उदयपुर के ओगणा के खाम्बिया स्थित लाख बाडली फला का शनिवार देर रात 11:30 बजे का है।

SHO अजयराज सिंह ने बताया- जमीनी विवाद को लेकर देर रात घर पर सो रहे राम सिंह (50) और उसकी पत्नी कंकु कंवर (45) पर हमला हुआ था। हमले में रामसिंह के सिर और शरीर पर धारदार हथियार से 3 वार किए गए थे। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने आई पत्नी कंकू कुंवर गंभीर घायल हो गई। महिला को उदयपुर के MB अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

SHO अजयराज सिंह ने बताया-

मामले में परिजनों ने मगन सिंह और उसके बेटे देवी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दोनों की तलाश की जा रही है। परिवार के बीच जमीनी विवाद का मामला है। इसी को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

राम सिंह के पिता माधोसिंह ने बताया- मेरे परिवार का छोटे भाई मगन सिंह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में हमारे पक्ष में फैसला आया था। ऐसे में आशंका है कि मगन सिंह और उसके बेटे देवी सिंह ने मेरे बेटे की हत्या की हो।

हमलावरों ने घटना से पहले आसपास के सभी घरों के गेटों की बाहर से कुंदी लगा दी थी। ताकि घटना को अंजाम देते वक्त कोई बचाव के लिए नहीं आ पाए। हमले के दौरान आसपास के कुछ लोगों ने चिल्लाने की आवाज भी सुनी। गेट बाहर से बंद होने पर कोई बाहर नहीं सका। काफी मशक्कत कर घर के ऊपर की तरफ से एक पड़ोसी आया और सभी घरों के दरवाजे खोल कर मौके पर पहुंचे।

Hot this week

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

ट्विशा शर्मा मामला: जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज की

भोपाल: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जबलपुर...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

Topics

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

गांजा तस्करी करते पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा जब्त

भोपाल: राजधानी के नजीराबाद थाना पुलिस ने गांजा तस्करी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img