Thursday, November 5, 2026
16.9 C
Bhopal

REET फर्जीवाड़े में ससुर ने डांटा तो घर से भागी:बॉयफ्रेंड के साथ 4 जिलों में फरारी काटी;पास कराने की एवज में 8 लाख लिए थे

REET-2021 में अभ्यर्थी को पास कराने की एवज में 8 लाख रुपए लेने वाली 25 हजार की इनामी आरोपी महिला को जोधपुर रेंज की पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी 3 साल से फरार थी।

मामले में नाम आने के बाद जैसे ही महिला के ससुराल में इसकी जानकारी लगी तो ससुर ने उसे डांट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद से ही वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ पुलिस से छुपने के लिए 4 जिलों में फरारी काटती रही।

यहां तक कि वह झांसा देने के लिए SUV पर पुलिस का लोगो लगाकर घूमती थी। शनिवार को सीकर के पास खेड़ापा पहुंचते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पास कराने की एवज में 8 लाख लिए थे जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार ने बताया- जोधपुर रेंज की पुलिस ने ऑपरेशन बेंच वार्मर्स चलाते हुए यह कार्रवाई की है। किरण जाट (25) पत्नी जुंजाराम जाट निवासी केकड़ पुलिस थाना सेड़वा (बाड़मेर) को गिरफ्तार किया गया है। उसका पीहर भूनिया पुलिस थाना धनाऊ में है। किरण के खिलाफ 2021 की रीट भर्ती परीक्षा में बालोतरा थाने में मामला दर्ज हुआ था।

किरण ने पास कराने की एवज में एक अभ्यर्थी से 8 लाख रुपए लिए थे। इसके बाद से ही वह बालोतरा, बाड़मेर, सांचौर, जोधपुर और फतेहपुर (सीकर) में पुलिस से बचने के लिए छुप रही थी। सीकर के खेड़ापा से निकलते हुए रेंज पुलिस की टीम ने इसे पकड़ा।

ससुर ने डांटकर घर से निकाला रेंज आईजी ने बताया- किरण से हुई पूछताछ में सामने आया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद किरण को उसके ससुर ने डांटा भी था और घर से भगा दिया था। इसके बाद उसने अपने बॉयफ्रेंड से मिलना-जुलना शुरू कर दिया। इसके चलते पति से तलाक की नौबत भी आ गई। बॉयफ्रेंड के साथ ही पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग ठिकानों पर रह रही थी।

राजस्थान की गाड़ी पर दिल्ली की नंबर प्लेट लगा रखी थी विकास कुमार ने बताया- आरोपी किरण ने पुलिस से बचने के लिए राजस्थान की गाड़ी पर दिल्ली की नंबर प्लेट लगा रखी थी। गुजरात के नंबर की गाड़ी का फास्ट टैग इस्तेमाल कर रही थी। पुलिस से बचने के लिए गाड़ी के पीछे पुलिस का लोगो भी लगा रखा था। किरण पुलिस से बचने के लिए मोबाइल भी बदल लेती थी। उसने कुछ समय तक जोधपुर के झालामंड इलाके में भी छुप कर फरारी काटी। पुलिस किरण को कोर्ट में पेश करेगी। इसके बाद उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी

Hot this week

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

ट्विशा शर्मा मामला: जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज की

भोपाल: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जबलपुर...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

Topics

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

गांजा तस्करी करते पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा जब्त

भोपाल: राजधानी के नजीराबाद थाना पुलिस ने गांजा तस्करी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img