Thursday, November 5, 2026
16.9 C
Bhopal

2 हजार की रिश्वत लेते रोजगार सहायक धराया

खंडवा में धनतेरस से एक दिन पहले (सोमवार) लोकायुक्त ने रिश्वतखोर रोजगार सहायक को ट्रैप कर लिया। आरोपी ने मांगलिक भवन निर्माण में सांसद निधि की किश्त जारी करने के लिए जनपद सदस्य के पति से 6 हजार रुपए मांगे थे। बता दें कि इसी हफ्ते लोकायुक्त ने सेंट्रल जीएसटी के अफसर को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया था।

जानकारी के अनुसार, बमनगांव आखई के रोजगार सहायक राजू हिरवे को खंडवा जनपद कार्यालय के बाहर दो हजार रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। शिकायतकर्ता बसंत भगोरे ने बताया, वह ग्राम पंचायत बामनगांव आखई में सांसद निधि से स्वीकृत 5 लाख रुपए से मांगलिक भवन निर्माण का काम करवा रहा है। इसी के लिए दूसरी किस्त की राशि जारी करने के बदले में रोजगार सहायक राजू हिरवे 6 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा था। इसी से परेशान होकर लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय से शिकायत की थी।

डीएसपी लोकायुक्त प्रवीणसिंह बघेल ने बताया, जांच में शिकायत सही पाए गई थी। इसके बाद आरोपी को चाय की दुकान के सामने रंगे हाथ ट्रैप किया है। मामला दर्ज कर लिया है।

Hot this week

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

ट्विशा शर्मा मामला: जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज की

भोपाल: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जबलपुर...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

Topics

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

गांजा तस्करी करते पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा जब्त

भोपाल: राजधानी के नजीराबाद थाना पुलिस ने गांजा तस्करी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img