Friday, February 27, 2026
19.8 C
Bhopal

50 हजार रुपए के लिए दोस्त को किया किडनैप

50 हजार रुपए के लिए एक युवक ने साथियों के साथ मिलकर अपने ही दोस्त का किडनैप कर लिया। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज लेकर जाकर बंधक बनाया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। रविवार रात पुलिस ने इस मामले में अपहरण का केस दर्ज किया। सोमवार को पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया। मामला ब्योहारी थाना क्षेत्र का है।

ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडेय ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे बरकछ के रहने वाले अर्पित द्विवेदी (21) पिता सीताराम द्विवेदी के अपहरण की सूचना मिली। सायबर सेल की मदद से आरोपियों की लोकेशन उत्तरप्रदेश में प्रयागराज के शंकरगढ़ में मिली।

गैरज में बंधक बना रखा था

पुलिस टीम तुरंत शंकरगढ़ रवाना हो गई। रविवार दोपहर मोबाइल लोकेशन के आधार पर घेराबंदी कर एक गैरेज पर छापा मारा। यहां आरोपी शुभम कुमार मिश्रा ने अर्पित को बंधक बना रखा था। पुलिस ने शुभम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को लेकर सोमवार सुबह ब्यौहारी थाने पहुंचे। इसके बाद शुभम मिश्रा समेत छोटा पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, शनि व रवि के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया।

ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए रुपए

पुलिस की पूछताछ में बरकछ गांव के रहने वाले अर्पित ने बताया कि शनिवार रात को साथी सुभाष तिवारी के साथ बाइक से परिचित के बर्थडे कार्यक्रम में जा रहा था। इसी दौरान बरकछ तिराहे के पास बाइक के सामने कार आकर रुकी। कार से उतर पांच लोग उतरे। एक बदमाश ने कट्‌टा अड़ाकर अर्पित को जबरन गाड़ी में बैठा लिया। सुभाष ने घर जाकर परिजन को घटना के बारे में बताया। आरोपी उसे प्रयागराज ले गए। यहां धमकी देकर 49 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसकर करवा लिए।

आरोपी और अपहृत युवक आपस में दोस्त

टीआई के मुताबिक अपहृत अर्पित और आरोपी शुभम आपस में दोस्त हैं। अर्पित पहले प्रयागराज में रहकर काम करता था। इसी दौरान दोनों की पहचान हुई। कुछ महीने पहले अर्पित ने आरोपियों से 50 हजार रुपए उधार लिए थे। बार-बार मांगने के बाद भी वह रुपए नहीं दे रहा था। इस कारण आरोपियों ने अपहरण की वारदात को अंजाम दिया।

चार आरोपियों की तलाश

थाना प्रभारी अरुण पाण्डेय ने बताया कि घटना के तत्काल बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया है। मुख्य आराेपी शुभम मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी चारों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Hot this week

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

नाबालिग से ज्यादती: आरोपी वकील यावर खान को हाईकोर्ट से राहत नहीं, ट्रायल जारी रहेगा

​जबलपुर/भोपाल | ​भोपाल के चर्चित नाबालिग दुष्कर्म और मानव...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

Topics

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

कुंवारा बनकर करता रहा युवती का शोषण, अब सलाखों के पीछे

ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर इलाके में मानवता...

टीकाकरण के बाद दो मासूमों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत, दूसरा ICU में

रतलाम/बिलपांक | ​जिले के नयाखेड़ा गांव में मंगलवार को नियमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img