Thursday, November 5, 2026
16.9 C
Bhopal

रतलाम में जुए के अड्‌डे पर दबिश, 17 जुआरी पकड़े

शहर के मोमिनपुरा में पुलिस ने सोमवार को 17 जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ा। जुआ का अड्‌डा चलाने वाला हिस्ट्रीशीटर एजाज मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पैदल जुलूस निकालकर इन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। सड़क से गुजरने के दौरान कुछ जुआरी मुंह छिपाते नजर आए। इनमें रतलाम के अलावा सैलाना, जावरा के जुआरी शामिल थे।

एसपी अमित कुमार ने बताया- हिस्ट्रीशीटर एजाज पिता अब्दुल बसीर निवासी मोमिनपुरा द्वारा क्षेत्र में मुमताज कुरैशी के मकान में जुआ संचालित करने की सूचना मिली थी। पुलिस टीमों का गठन कर दबिश दी गई। जुए के अड्डे पर रतलाम समेत सैलाना, नागदा और जावरा के जुआरी लाखों रुपए की हार जीत का दांव लगाते मिले। एजाज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपियों के पास से ताश पत्तों के अलावा 1 लाख 92 हजार 565 रुपए नकदी बरामद हुई है।

एएसपी राकेश खाखा ने बताया- पुलिस ने मकान मालिक और जुएं का अड्‌डा चलाने वाले एजाज समेत सभी 19 आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट और बीएनएस-2023 की धारा 112 में केस दर्ज किया है।

सोमवार दोपहर में माणक चौक पुलिस थाना प्रभारी सुरेश गडरिया और स्टेशन रोड थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा पुलिस बल के साथ 17 जुआरियों को लेकर पैदल निकले। इस दौरान कैमरा देख जुआरी मुंह छिपाने लगे।

इन्हें किया गिरफ्तार

नीलेश पिता गोपाल सोनी निवासी भरावा की कुई (रतलाम), संतोष पिता लक्ष्मीनारायण राठौर निवासी गोशाला रोड (रतलाम), जुल्फीकार पिता गफ्फार खान निवासी भारत कॉलोनी (जावरा), युसूफ पिता शमशुद्धिन नीलगर निवासी हम्मालपुरा (जावरा), सोमिल पिता मनोहरलाल रांका निवासी राजस्व कॉलोनी (रतलाम), गुलशेर पिता शफी खान निवासी नागदा जंक्शन, दिलीप पिता रामखिलावन वर्मा निवासी रेलवे कॉलोनी (रतलाम), मनीष पिता हीरालाल टाक निवासी करमदी रोड (रतलाम), सलीम पिता ईलाही बक्श शाह निवासी सुभाष नगर (रतलाम),फिरोज पिता इकबाल अहमद निवासी मोमिनपुरा (रतलाम), मोहम्मद हनीफ पिता एजाज कुरैशी निवासी कुरैशी मंडी (रतलाम), सुनील पिता नाकू निनामा निवासी रामपुरिया (सैलाना), दिनेश पिता हुकिया डिंडौर निवासी रामपुरिया (सैलाना), लियाकत अली पिता मुस्ताक अली निवासी ओझाखाली (रतलाम), कमलेश पिता कालूराम सिलावट निवासी लक्कड़पीठा (रतलाम), इमरान पिता इकबाल खान निवासी राजेंद्र नगर (रतलाम), सलीम पिता युसूफ मोहम्मद लोहार निवासी भारत कॉलोनी (जावरा) को गिरफ्तार किया।

Hot this week

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

ट्विशा शर्मा मामला: जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज की

भोपाल: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जबलपुर...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

Topics

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

गांजा तस्करी करते पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा जब्त

भोपाल: राजधानी के नजीराबाद थाना पुलिस ने गांजा तस्करी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img