Thursday, November 5, 2026
16.9 C
Bhopal

रायगढ़ में आरक्षक ने विधवा से किया दुष्कर्म:शादी का झांसा देकर बनाता रहा संबंध; 2 बच्चों का पिता है आरोपी, FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आरक्षक पर विधवा महिला से दुष्कर्म का आरोप है। पीड़िता की शिकायत के बाद मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। घटना भुपदेवपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में पदस्थ आरक्षक विजय कुमार पटेल (30) गांव की 36 वर्षीय विधवा महिला के साथ परिचय बनाया और इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। इसके बाद वह शादी का झांसा देकर 4-5 महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।महिला बार-बार शादी के लिए कहती तो वह टालमटोल कर देता। बाद में उससे बातचीत बंद कर दिया। इसकी लिखित शिकायत करीब एक सप्ताह पहले खरसिया SDOP के पास की। मामले में जांच की गई। शिकायत सही पाई गई। आरोपी विजय के खिलाफ पीड़िता रिपोर्ट दर्ज कराई।

भूपदेवपुर थाना में साल भर से था पदस्थ

बताया जा रहा है कि पीड़िता के पति की मृत्यु कुछ साल पहले हो गई थी और वह अपनी 16 साल की बेटी के साथ रहती है। आरक्षक विजय भी शादीशुदा है और उसकी भी दो बेटी है। भूपदेवपुर थाना आरक्षक विजय कुमार पटेल करीब साल भर से पदस्थ था। इसी दौरान उसकी जान पहचान महिला से हुई।

मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही

भूपदेवपुर थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव ने बताया कि आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध थाना में दर्ज किया गया और मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

ट्विशा शर्मा मामला: जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज की

भोपाल: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जबलपुर...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

Topics

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

गांजा तस्करी करते पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा जब्त

भोपाल: राजधानी के नजीराबाद थाना पुलिस ने गांजा तस्करी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img