Thursday, November 5, 2026
17.6 C
Bhopal

शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर लाश के पास बैठा रहा:सुल्तानपुर में मां की चीख सुनकर मासूम उठा तो दोनों हाथ काट दिए

सुल्तानपुर में प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर दी। वजह सिर्फ इतनी है कि प्रेमिका ने फोन उठाना बंद कर दिया था। इससे नाराज होकर रविवार रात 2 बजे प्रेमी कुल्हाड़ी लेकर प्रेमिका के घर पहुंचा। आवाज लगाने पर प्रेमिका ने दरवाजा खोला।

प्रेमी ने उससे पूछा- मेरा फोन क्यों नहीं उठा रही हो? इस पर उसने कहा कि मुझे तुमसे बात नहीं करनी। इसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया। गुस्से में प्रेमी ने प्रेमिका के गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

मां की चीख सुनकर उसका 6 साल का बेटा उठ गया। आरोपी ने बच्चे के दोनों हाथ काट दिए।

महिला की मौके पर मौत हो गई। बच्चे की हालत नाजुक है। वारदात के बाद आरोपी शव के पास बैठा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना करौदीकला थाना के गजेंद्रपुर गांव की है।

2 साल से चल रहा था अफेयर गजेंद्रपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद गुजरात में रहकर नौकरी करता है। घर पर पत्नी हौसिला देवी (40) 3 बच्चे साथ रहती थी। 2 साल पहले उसका गांव के बिंदे से अफेयर हो गया। दोनों अक्सर फोन और वॉटसऐप पर बात करते थे। इस बात की खबर गांव वालों को पता चला गई।

गांव वालों ने इसके बारे महिला के पति को बता दिया। इसको लेकर महिला की उसके पति के साथ कहासुनी हुई। बात ससुराल तक पहुंच गई। घरवालों ने महिला को समझाया। इसके बाद महिला ने आरोपी से बातचीत बंद कर दी। उसका नंबर ब्लॉक दिया, लेकिन आरोपी ने महिला का पीछा नहीं छोड़ा। महिला जब भी कहीं जाती, उसका पीछा करने लगा।

मेरा पीछा करना छोड़ दो, नहीं तो पुलिस में शिकायत कर दूंगी महिला ने उसे धमकाया कि मेरा पीछा करना छोड़ दो, नहीं तो पुलिस में शिकायत कर दूंगी। इसके बाद बिंदे महिला को जान से मारने का प्लान बनाया। रविवार रात कुल्हाड़ी लेकर महिला के घर पहुंचा। दरवाजा खुलवाया। चौखट पर ही दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद उसने महिला की हत्या कर दी।

हत्या के बाद कुल्हाड़ी लेकर बैठा रहा आरोपी

महिला की चीख सुनकर 6 साल का बेटा संदीप उठ गया। मां को खून से लथपथ देखकर रोने लगा। आरोपी ने संदीप के दोनों हाथ काट दिए। थोड़ी देर बाद आस-पास के लोग आ गए। देखा तो महिला की मौत हो गई थी। बच्चा जमीन पर तड़प रहा था। आरोपी कुल्हाड़ी लेकर वहीं बैठा था। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

CO कादीपुर विनय गौतम ने बताया- वारदात के बाद आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Hot this week

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

ट्विशा शर्मा मामला: जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज की

भोपाल: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जबलपुर...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

Topics

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

गांजा तस्करी करते पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा जब्त

भोपाल: राजधानी के नजीराबाद थाना पुलिस ने गांजा तस्करी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img