Monday, August 17, 2026
25.1 C
Bhopal

खुद को वकील बताकर शादीशुदा महिला से किया रेप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; आरोपी कहता रहा- वकील हूं, पति से तलाक करा दूंगा

इंदौर के विजयनगर में एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को वकील बताकर महिला के साथ कई बार संबंध बनाए और पहले पति से जल्द तलाक दिलाने की बात कही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

एडीशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक, 25 वर्षीय शादीशुदा महिला की शिकायत पर पुलिस ने पारस जैन निवासी मल्हारगंज के खिलाफ 87, 64(1), 64(2)(m), 351 (3) बीएनएस 2023 की धाराओं में कार्रवाई की है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2020 में हुई थी। शादी के दो साल बाद उसे पता चला कि उसके पति का किसी अन्य लड़की के साथ अफेयर है। पति ने पीड़िता को छोड़ दिया और उस युवती के साथ रहने चला गया। इसके बाद पीड़िता अपने माता-पिता के पास रहने चली गई।

आरोपी से इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती

इसी दौरान पीड़िता की पारस जैन से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई और दोनों के बीच बातचीत होती रही। 24 फरवरी 2023 को पारस ने उसे ब्लू ओशियन होटल पर मिलने बुलाया। वहां बातचीत के दौरान पारस ने बताया कि वह उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है।

पीड़िता ने शादी के लिए सहमति दी, लेकिन जब पारस ने संबंध बनाने की ज़िद की, तो उसने कहा कि अभी उनकी शादी नहीं हुई है और वह अपने पति से तलाकशुदा भी नहीं है। इस पर पारस ने खुद को वकील बताते हुए आश्वासन दिया कि वह जल्द ही कोर्ट से तलाक करवा देगा और फिर शादी कर लेंगे।

पारस की बातों में आकर पीड़िता ने उस पर भरोसा कर लिया। इसके बाद पारस अक्सर उसे अलग-अलग जगहों पर बुलाता रहा और शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा।

पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अब आरोपी पारस शादी से इंकार कर रहा है और कह रहा है कि यदि उसने किसी को उनके बीच की बात बताई तो यह ठीक नहीं होगा। वह पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।

पुलिस के मुताबिक अभी पारस की गिरफ्तारी नही हुई है। उसकी तलाश की जा रही है।

Hot this week

नर्सिंग छात्रों का फूटा गुस्सा: भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना, 6 साल से भविष्य संकट में

​भोपाल:​नर्सिंग शिक्षा से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं और लंबी न्यायिक...

प्रेमी के साथ रहने के लिए मां ने की 6 साल की मासूम बेटी की हत्या, कुएं में मिला था शव

​भिंड:​लहार थाना क्षेत्र में दो महीने पहले सामने आए...

दो करोड़ रुपए के लालच में किशोर की नृशंस हत्या, शव के टुकड़े करने की साजिश का खुलासा

​भोपाल: शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र से 6 अगस्त से लापता 17...

डॉक्टर की अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: फर्जी APK फाइल से गृहिणी के खाते से उड़े 30 हजार से ज्यादा

​ग्वालियर (मध्य प्रदेश): इंटरनेट पर डॉक्टर का नंबर खोजना एक...

Topics

सोशल मीडिया पर हथियार की फोटो जांचने गई पुलिस, घर की अलमारी से निकले 3 करोड़ कैश

​सागर (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो...

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img