Thursday, November 5, 2026
17.6 C
Bhopal

अर्द्ध शासकीय अधिकारी-कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ की मांग

अर्द्ध शासकीय अधिकारी-कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हायर सेकंडरी में 75% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को प्रदेश के स्थापना दिवस (1 नवंबर) पर सम्मानित करने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष अरुण वर्मा ने कहा कि इन विद्यार्थियों को 25 हजार रुपए या लेपटॉप देने की घोषणा सरकार ने की थी। इस वादे को पूरा किया जाए।

वर्मा कहते हैं कि परीक्षा परिणाम आने के 5 माह बाद भी मेधावी छात्रों का सम्मान नहीं किया गया है। अब सरकार अपना वादा पूरा करे। स्थापना दिवस पर स्टूडेंट का सम्मान करने की मांग करने वालों में निगम-मंडल के वरिष्ठ कर्मचारी नेता अनिल बाजपेई, डॉ. कालिका प्रसाद यादव, जेएन कुशवाहा, जेएस राठौर, आरएन कौल, पीसी जैन, डॉ. केएन स्वर्णकार, एसके अमलाथे, गोपाल सिंह चौहान, संजय जैन, श्याम सुंदर शर्मा, एससी त्रिपाठी, आरके खरे, अनिल कुमार व्यौहार, पीएल शर्मा, आरएस रघुवंशी, हीरालाल साहू, ओपी सोनी, व्हीके शुक्ला, एसके शर्मा, शिल्पा फड़नीस, वीणा जोशी, प्रतिभा तिवारी, हातिम अली अंसारी, गैवीनाथ मिश्रा, आरके बाजपेई, पीएस विश्वकर्मा, आरपी पांडे आदि शामिल हैं।

Hot this week

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

ट्विशा शर्मा मामला: जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज की

भोपाल: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जबलपुर...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

Topics

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

गांजा तस्करी करते पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा जब्त

भोपाल: राजधानी के नजीराबाद थाना पुलिस ने गांजा तस्करी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img