Thursday, November 5, 2026
17.6 C
Bhopal

हीरा स्वीट्स पर खाद्य विभाग का छापा:खराब तेल का हो रहा था उपयोग

जबलपुर कलेक्टर के निर्देश पर जिला खाद्य विभाग ने शहर में खाने-पीने की दुकानों की जांच तेज कर दी है। खाद्य विभाग ने सोमवार को गोरखपुर स्थित हीरा स्वीट्स पर छापा मार कार्रवाई करते हुए कई बड़ी गड़बड़ी पाई है।

हीरा स्वीट्स में न केवल गंदगी मिली, बल्कि त्योहार के समय शासन के निर्देशों का भी पालन नहीं हो रहा था। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने हीरा स्वीट्स में मिले कई सामानों को जब्त कर लिया है।

उनका कहना है कि जांच के दौरान यदि अमानक सामग्री पाई जाती है, तो इनके खिलाफ न केवल कार्रवाई होगी, बल्कि उनका व्यापार लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है।

दीपावली के चलते खाघ विभाग कर रहा तेजी से जांच

दरअसल, जिला कलेक्टर के आदेश पर दीपावली त्योहार को देखते हुए जिला खाद्य विभाग के साथ नगर निगम की टीम भी लगातार पूरे जिले में जांच कर रही है। सोमवार की शाम को खाद्य विभाग की टीम गोरखपुर स्थित हीरा स्वीट्स पहुंची, जहाँ भारी लापरवाही पाई गई। मौके पर तैनात अधिकारियों ने तुरंत जांच करते हुए सैंपल जब्त किए और नोटिस जारी किया।

कार्रवाई के दौरान दुकान के आसपास भारी भीड़ लग गई और कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय गुप्ता ने बताया कि दीपावली के चलते शिकायतें मिल रही थीं कि ग्वालियर, भिंड और मुरैना से अमानक खोया जबलपुर लाकर मिठाइयों में मिलाने की तैयारी चल रही है।

एक दर्जन से ज्यादा दुकानों की जांच की

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय गुप्ता ने बताया कि सोमवार को शहर में एक दर्जन से अधिक खाने-पीने की दुकानों में जांच की गई, जिसमें से तीन दुकानों को नोटिस जारी किया गया है। इन दुकानों में रखी खाद्य सामग्री के नमूने भी लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद इनके खिलाफ कार्रवाई होगी और संभवतः दुकान का लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा।

संजय गुप्ता ने बताया कि हीरा स्वीट्स में बड़ी लापरवाही मिली है। यहाँ गंदगी के अलावा, मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र भी नहीं था। इसके अलावा, खाद्य सामग्री बनाने में जो तेल उपयोग किया गया था, वह बेहद खराब गुणवत्ता का था।

Hot this week

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

ट्विशा शर्मा मामला: जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज की

भोपाल: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जबलपुर...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

Topics

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

गांजा तस्करी करते पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा जब्त

भोपाल: राजधानी के नजीराबाद थाना पुलिस ने गांजा तस्करी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img