Thursday, November 5, 2026
17.6 C
Bhopal

सीसीटीवी कैमरों से मिला सुराग, पकड़ाया वाहन चोर

ग्वालियर की मुरार और महाराजपुरा पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन चोर को पकड़ा है। उसके पास से चोरी की गई दो एक्टिवा और एक बाइक बरामद की गई है।

पुलिस को आरोपी का सुराग बाजार में लगातार वाहन चोरी जाने के बाद जन भागीदारी से लगाए CCTV कैमरों के फुटेज से मिला। आरोपी 15 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था।

मुरार थाने के टीआई मदन मोहन मालवीय ने बताया कि कुछ दिन से सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने अपने मुखबिरों के बीच में पहुंचाया। पता चला कि चोरी करने वाला नरेंद्र उर्फ संडू कुशवाह निवासी सुरैयापुरा है। पुलिस जब उसकी तलाश में उसके घर पहुंची, तो वह गायब मिला।

महाराजपुरा पुलिस ने किया पीछा, मुरार पुलिस ने पकड़ा

सोमवार को नरेंद्र महाराजपुरा इलाके में चोरी करने के लिए पहुंचा। यहां आरक्षक ध्रुव गुर्जर, भीकम सिंह और जसवीर की नजर उस पर पड़ी, तो वे उसके पीछे लग गए। पुलिस को पीछे देखकर नरेंद्र ने एक्टिवा मुरार की तरफ मोड़ दी। उसे भागते देखकर पुलिस ने मुरार थाना पुलिस को अलर्ट किया, तो मुरार थाने से एएसआई भानू प्रताप ने घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया।

एक एक्टिवा और बाइक मिली घर पर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो एक बाइक और दो एक्टिवा उसके घर से बरामद हुई है। पुलिस अब उससे पूछताछ में जुटी है। पुलिस अफसरों का मानना है कि उससे और भी चोरी के वाहन मिल सकते हैं।

15 दिन पहले ही जेल से छूटा

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह सबसे ज्यादा एक्टिवा चोरी करना पसंद करता है। चोरी के वाहनों से ही वह चोरी की वारदातों को अंजाम देता है, जिससे पुलिस उसके पास तक नहीं पहुंच पाए। अभी पंद्रह दिन पहले ही वह जेल से छूटा है और उसे पांच चोरी के वाहनों के साथ पुलिस ने पकड़ा था।

Hot this week

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

ट्विशा शर्मा मामला: जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज की

भोपाल: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जबलपुर...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

Topics

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

गांजा तस्करी करते पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा जब्त

भोपाल: राजधानी के नजीराबाद थाना पुलिस ने गांजा तस्करी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img