Thursday, November 5, 2026
17.6 C
Bhopal

छठ पूजा के लिए घाटों पर चेंजिंग रूम भी बनेंगे:भोपाल में निगम संवार रहा घाट; विधायक ने भी देखी तैयारियां

भोपाल में छठ पूजा के लिए घाटों पर चेंजिंग रूम भी बनाए जाएंगे। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने मंगलवार को घाटों का निरीक्षण कर तैयारियां देखीं। यहां सुरक्षा व्यवस्था भी की जाएगी।

विधायक शर्मा ने संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) स्थित झूलेलाल विसर्जन घाट, बैरागढ़, नीलबड़, कोलार के विश्वकर्मा नगर, कलियासोत नदी घाट समरधा, श्रीकृष्ण पुरम घाट, हलाली डेम घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां बिजली, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के साथ चेंजिंग रूम बनाने को भी कहा। ताकि, श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त देवेंद्र चौहान, नगर यंत्री प्रमोद मालवीय, तहसीलदार सुनील वर्मा आदि मौजूद थे।

निगम संभालेगा व्यवस्था की कमान इससे पहले महापौर मालती राय भी घाटों को संवारने और व्यवस्था करने के लिए बैठक कर चुकी हैं। छठ पूजा के चलते घाटों की साफ-सफाई की जाएगी। पूजा के बाद पूजन सामग्री को निगम का अमला इकट्‌ठा करेगा। ताकि, खाद बनाई जा सके। इससे पहले गणेश और दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान भी पूजन सामग्री इकट्‌ठा की गई थी। जिसकी खाद बनाई जा रही है।

छठ पूजा महापर्व 5 नवंबर से

भोपाल में चार दिवसीय छठ पूजा महापर्व 5 नवंबर से शुरू होगा। भोजपुरी एकता मंच के तत्वावधान में भोजपुरी पूर्वांचल समाज महापर्व मनाएगा। अध्यक्ष कुंवर प्रसाद ने बताया कि शीतल दास की बगिया कमला पार्क पर 7 और 8 नवंबर को छठ महापर्व मनाया जाएगा।

चार दिवसीय छठ पूजा महापर्व की जानकारी

  • 5 नवंबर नहाए खाए
  • 6 नवंबर खरना
  • 7 नवंबर डाला छठ
  • 8 नवंबर पारण समापन होगा

Hot this week

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

ट्विशा शर्मा मामला: जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज की

भोपाल: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जबलपुर...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

Topics

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

गांजा तस्करी करते पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा जब्त

भोपाल: राजधानी के नजीराबाद थाना पुलिस ने गांजा तस्करी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img