Wednesday, August 19, 2026
26.1 C
Bhopal

रतलाम में रेलकर्मी व ग्रामीण सम्मानित:DRM ने नगद राशि देकर किया प्रोत्साहित, डेमू ट्रेन में आग लगने से बचाया था

डॉ. अम्‍बेडकर नगर रतलाम डेमू ट्रेन (09347) के इंजन में रविवार को आग लग गई थी। समय पर रेलकर्मियों और प्रीतमनगर गांव के लोगों ने आग बुझा कर बड़ी घटना होने से रोक दिया। बुधवार को रतलाम रेल मंडल डीआरएम रजनीश कुमार ने सराहनीय कार्य के लिए रेलकर्मियों, प्रीतमनगर गांव के सरपंच समेत चार ग्रामीणों का सम्मान कर नकद राशि देकर पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर डीआरएम ने डेमू ट्रेन के इंजन में लगी आग को बुझाने में सहयोग करने पर गांव वालों के त्‍वरित प्रयासों की सराहना की।डीआरएम ने लोको पायलट अनूप कुमार जायसवाल, लोको पायलट (स्‍पेयर) जमुना प्रसाद एवं ट्रेन मैनेजर महेन्‍द्र सिंह राजपूत को भी नकद राशि प्रदान कर सम्‍मानित किया। सभी के कार्यों की सराहना की। इस दौरान वरिष्‍ठ मंडल संरक्षा अधिकारी उमा शंकर प्रसाद एवं अन्‍य अधिकारी उपस्थित रहे।

Hot this week

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 6 महंगे फोन बरामद

भोपाल। जीआरपी भोपाल पुलिस ने ट्रेनों और स्टेशनों पर...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img