Sunday, May 10, 2026
28.1 C
Bhopal

गर्म तेल में गिरा मोबाइल, बैटरी फटने से युवक झुलसा

भिंड के लहार में गर्म तेल की कढ़ाही में मोबाइल गिरने से बैटरी में ब्लास्ट हो गया। इससे युवक झुलस गया। उसे पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

रास्ते में पुल पर जाम के चलते एंबुलेंस नहीं निकल सकी। दूसरे रास्ते से जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। घटना बुधवार शाम 6 बजे की है। गुरुवार को युवक का अंतिम संस्कार किया गया।

घर पर खाना बना रहा था युवक वार्ड क्रमांक एक में रहने वाले चंद्र प्रकाश पिता राम प्रकाश कुशवाहा (40) घर में खाना बना रहा था। उसने सब्जी काटी और गैस पर कढ़ाई में तेल गर्म कर रहा था। उसकी ऊपर वाली जेब में मोबाइल रखा था, इसी दौरान गर्म तेल से भरी कढ़ाई में मोबाइल गिरते ही फट गया।

छोटे पुल पर जाम से आवाजाही बंद मिली युवक के परिजन जब एंबुलेंस से उसे इलाज के लिए ग्वालियर ले जा रहे थे, तो रास्त में सेंवढ़ा की सिंध नदी पर छोटे पुल पर जाम मिला। कोई वाहन बीच पुल पर खराब होने के कारण आवाजाही बंद थी। इसके बाद एम्बुलेंस को थरेट, इंदरगढ़, डबरा होते हुए करीब 80 किलोमीटर घूमाकर ग्वालियर ले जाना पड़ा। इससे एंबुलेंस को दो घंटे अस्पताल पहुंचने में लग गए। परिजनों ने कहा कि समय रहते प्रकाश ग्वालियर के असपताल पहुंच जाता तो उसकी जान बच जाती।

सिंध नदी पर मुख्य पुल बाढ़ से टूट गया था

दरअसल, सेंवढ़ा में सिंध नदी का मुख्य पुल 3 साल पहले आई बाढ़ के कारण टूट गया था। इस पुल के निर्माण को लेकर विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी सरकार ने वादा किया लेकिन एक साल बाद भी पुल का निर्माण नहीं हो सका। अब 8 फीट चौड़े पुल से ही वाहनों की वन वे सिस्टम से आवाजाही होती है। यह पुल 100 साल से अधिक पुराना है।

घटना के समय पत्नी भैंस को चारा खिला रही थी मृतक के नजदीकियों के मुताबिक चंद्र प्रकाश दो भाई हैं, वह बड़ा था। शहर के बुधपुरा के नजदीक उसकी पंचर की दुकान है। इसी से उसके परिवार का भरण पोषण कर रहा था। मृतक की 18 साल पहले शादी हुई थी, जिस समय यह घटना हुई तब राम प्रकाश की पत्नी अपनी भैंस को चारा खिला रही थी। वह खाना बना रहा था। बड़ा बेटा 14 साल, छोटा 8 साल का है।

Hot this week

भोपाल: ई-रिक्शा की टक्कर से सुपरवाइजर की मौत, टहलते समय हुआ हादसा

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में शनिवार देर...

बैरसिया में भीषण सड़क हादसा: कार की टक्कर से पुजारी की मौत, साथी गंभीर

​बैरसिया (भोपाल)। राजधानी के बैरसिया इलाके में शुक्रवार शाम...

प्यार के जाल में फंसाकर छात्रा के निजी वीडियो किए वायरल, आरोपी फरार

​ग्वालियर। शहर के ग्वालियर थाना क्षेत्र के तानसेन नगर...

Topics

भोपाल: ई-रिक्शा की टक्कर से सुपरवाइजर की मौत, टहलते समय हुआ हादसा

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में शनिवार देर...

बैरसिया में भीषण सड़क हादसा: कार की टक्कर से पुजारी की मौत, साथी गंभीर

​बैरसिया (भोपाल)। राजधानी के बैरसिया इलाके में शुक्रवार शाम...

प्यार के जाल में फंसाकर छात्रा के निजी वीडियो किए वायरल, आरोपी फरार

​ग्वालियर। शहर के ग्वालियर थाना क्षेत्र के तानसेन नगर...

पति पर कुल्हाड़ी से वार मरा हुआ समझ कर पत्नी ने दी जान

​उदयपुर (गोगुंदा)। जिले के मजावड़ी गांव में गुरुवार रात...

शादी का झांसा देकर 5 साल तक शोषण, आरोपी फरार

​ ​भोपाल | राजधानी के कमला नगर इलाके में एक...

बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण, उमड़ा जनसैलाब

​कोलकाता/भोपाल। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img