Monday, November 2, 2026
19.5 C
Bhopal

दीपावली पर जुआ खेल रहे 7 आरोपी गिरफ्तार

जिले की थाना अहमदपुर पुलिस ने गुरुवार को जुआरियों के फड़ पर दबिश देकर जुआ खेलते हुए 7 जुआरियों को दबोचा है। गौरतलब है कि सम्पूर्ण जिले में आदर्श आंचार संहिता प्रभावशील है। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला लगातार क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ और जुआरियों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दे रहे थे। इसी कड़ी में थाना प्रभारी अहमदपुर उनि अविनाश भोपले की पुलिस टीम ने सुनियोजित तरीके से मुखबिर के सूचना पर कार्यवाही करते हुए 7 जुआरियों को पकड़ा है।

मुखबिर के सूचना पर कार्रवाई

प्रभारी अहमदपुर उनि अविनाश भोपले ने बताया कि आज मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीलखेड़ रोड ग्राम बरखेड़ा हसन के पास कुछ लोग अवैध रूप से हार जीत का दाव लगा कर जुआ खेल रहे है। मुखबिर के सूचना पर हमराह बल को साथ लेकर मुखबिर के बताए स्थान ग्राम बरखेड़ा पहुंचे तो देखा कि 4 व्यक्ति एक स्थान पर और 3 व्यक्ति वहां से 10 मीटर दूरी पर बैठकर हार जीत का दाव लगा कर अवैध रूप से जुआ खेल रहे थे।

दोनों स्थानों पर एक साथ छापेमारी के लिए हमराह फोर्स की दो टीमें बनाई गईं। सउनि सुरेंद्र सिंह और आरक्षक की टीम ने तीन जुवारियों वाले स्थान पर दबिश दिया। वहीं, आरक्षक राजेश, राजाबाबू, अरवेन्द कुमार सिह की दूसरी टीम ने 4 जुआरियों को पकड़ा।

1900 रुपए जब्त किए

दोनों टीमों ने एक साथ दोनों स्थान पर दबिश देकर घेराबन्दी की। दोनों फड़ो पर खेल रहे जुआरियों को पकड़ा जिनका नाम पता पुछने पर आरोपियों ने अपना नाम राजू लोधी (28) पिता कमल सिह लोधी निवासी बरखेड़ा हसन , राहूल (28) पिता ओम प्रकाश वंसकार निवासी अहमदपुर, सचिन (27) पिता अशोक वंसकार निवासी अहमदपुर, राधेश्याम (46) पिता नन्नूलाल गुर्जर निवासी बरखेड़ा हसन बताया।

वहीं, दूसरी टीम ने नाम सुनील कुमार (28) पिता जसराम लोधी निवासी बरखेड़ा हसन, मुकेश कुमार (25) पिता बाबूलाल लोधी निवासी बरखेड़ा हसन, नारायण लोधी (35) पिता स्व चुन्नी लाल लोधी निवासी बरखेड़ा थाना अहमदपुर को गिरफ्तार किया। दोनों पुलिस टीम ने 7 जुआरियों से कुल 1900 रूपए जब्त किए। सभी पर जुआ एक्ट में प्रकरण कायम कर अनुसंधान में लिया गया है।

Hot this week

ऐशबाग के 600 जर्जर मकानों पर 14 से चलेगा बुलडोजर, 13 तक घर खाली करने की चेतावनी

भोपाल ऐशबाग स्थित एमपी हाउसिंग बोर्ड के जर्जर ईडब्ल्यूएस...

Topics

ऐशबाग के 600 जर्जर मकानों पर 14 से चलेगा बुलडोजर, 13 तक घर खाली करने की चेतावनी

भोपाल ऐशबाग स्थित एमपी हाउसिंग बोर्ड के जर्जर ईडब्ल्यूएस...

पत्नी को ले गया था प्रेमी, पति और नाबालिग बेटे ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर ले ली जान

छतरपुर: गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में अवैध संबंध और लिव-इन रिलेशनशिप...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img