Saturday, March 7, 2026
25.1 C
Bhopal

सीएम बोले, संडे-मंडे अंडे खाने की सुनना शर्म की बात:रोज दूध पीयो और पचाओ; उज्जैन में क्रिकेट स्टेडियम बनाने का ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में कहा, ‘गाय के दूध से अधिक पोषक कुछ नहीं है। संडे- मंडे को अंडे खाने की बात सुनना भी शर्म की बात लगती है। हमारे यहां बरसों से गाय का दूध पीने का महत्व रहा है। रोज दूध पीयो, एक लीटर – दो लीटर और खूब पचाओ।’

दिवाली के दूसरे दिन शुक्रवार को सीएम शहर के जूना सोमवारिया के पास श्री तिलकेश्वर गो सेवा सदन गोशाला में गो पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पूजा की, गाय को चारा खिलाया। उन्होंने सिंहस्थ कुम्भ से पहले तिलकेश्वर मंदिर और गोशाला को भव्य बनाने की बात कही। उन्होंने उज्जैन में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाने की भी घोषणा की।

गोशालाओं के लिए अनुदान प्रति गोमाता 20 से 40 रुपए किया सीएम ने कहा, ‘उज्जैन में 5 हजार, इंदौर में 10 हजार, भोपाल में 10 हजार और ग्वालियर में 9 हजार क्षमता की गोशालाएं बन रही हैं। हमारी सरकार ने निर्णय किया है कि गोशालाओं के लिए जो अनुदान प्रति गोमाता 20 रुपए था, उसे बढ़ाकर 40 रुपए प्रति गोमाता किया जाएगा। प्रदेश में नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद और विधानसभाओं में गोशालाएं बनाई जाएंगी।’

विजयाराजे सिंधिया बहुउद्देशीय खेल परिसर का लोकार्पण गोशाला में पूजा के बाद सीएम उज्जैन के नानाखेड़ा में राजमाता विजयाराजे सिंधिया बहुउद्देशीय खेल परिसर का लोकार्पण करने पहुंचे। खेल परिसर 18 एकड़ जमीन पर बना हुआ है। इसका निर्माण 11.43 करोड़ रुपए से हुआ है। यहां प्लेयर्स मलखंभ, बैडमिंटन, टेबल – टेनिस, शूटिंग, जिम, ट्रैक पर प्रैक्टिस कर सकेंगे।

उज्जैन में हॉकी के लिए होगा एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम

इनडोर खेल परिसर के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘क्षीरसागर स्टेडियम को जल्द बहुउद्देशीय परिसर बनाया जाएगा। हॉकी को बढ़ावा देने के लिए उज्जैन में एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम बनाएंगे।’ उन्होंने जिले को सौगात देते हुए कहा, ‘विक्रम विश्वविद्यालय के मैदान पर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा।’

सीएम ने उज्जैन में किया दिवाली पूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार शाम भोपाल से उज्जैन पहुंचे थे। यहां वे शहर के हामूखेड़ी कुष्ठ धाम पहुंचे। उन्होंने कुष्ठ रोगियों के बीच पटाखे और मिठाई वितरित किए। फ्रीगंज बाजार का दौरा कर लोगों से बातचीत की। एक रेहड़ी पर खुद गन्ने का जूस निकालकर पीया।

Hot this week

भदभदा कचरा स्टेशन पर भीषण हादसा, ड्राइवर की लापरवाही से दूसरे का पैर कुचला

भोपाल। राजधानी के भदभदा स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर...

भोपाल: प्रेमिका की रेप की धमकी से तंग आकर युवक ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​ ​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में शनिवार...

भोपाल में 8 साल की मासूम से रेप, पड़ोसी ने टॉफी का लालच देकर बनाया शिकार

​भोपाल | राजधानी के ईंटखेड़ी थाना इलाके में इंसानियत...

Topics

भदभदा कचरा स्टेशन पर भीषण हादसा, ड्राइवर की लापरवाही से दूसरे का पैर कुचला

भोपाल। राजधानी के भदभदा स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर...

भोपाल में 8 साल की मासूम से रेप, पड़ोसी ने टॉफी का लालच देकर बनाया शिकार

​भोपाल | राजधानी के ईंटखेड़ी थाना इलाके में इंसानियत...

शादी का दबाव बना रहा था पुराना प्रेमी, युवती ने नए प्रेमी संग रची खूनी साजिश

(सागर)। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के मुहली जंगल में...

ई-चालान के नाम पर बड़ी ठगी, कारोबारी के खाते से उड़ाए 5.5 लाख

​इंदौर। शहर के लसूड़िया क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने...

भोपाल: बिस्मिल्लाह कॉलोनी में ‘जलसा-ए-शहादत’ आयोजित, अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र स्थित बिस्मिल्लाह कॉलोनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img