Saturday, October 31, 2026
19.2 C
Bhopal

होशंगाबाद-मिसरोद रोड पर चलती कार में लगी आग:सवार उतरे; ईदगाह हिल्स में मल्टी की पार्किंग में खड़ीं दो गाड़ियां जलीं

भोपाल में शुक्रवार शाम होशंगाबाद – मिसरोद रोड पर डी-मार्ट के पास चलती कार में आग लग गई। कार में बैठे लोग गाड़ी को साइड में खड़ा कर समय रहते उतर गए। कोलार फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया।

दूसरी घटना, भोपाल के ईदगाह हिल्स स्थित मल्टी की पार्किंग की है। यहां दो गाड़ियां जल गईं। शाहजहांनाबाद थाने के टीआई यूपीएस चौहान ने बताया कि बी ब्लॉक में पप्पू मोरे रहता है। पेशे से मजदूर है। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 1.30 बजे उसे अपने ब्लॉक की पार्किंग में खड़ी अपनी बाइक में आग लगने की सूचना मिली। जब वह मौके पर पहुंचा, तो उसने अपनी बाइक के साथ बगल में खड़ी मोपेड को जलते हुए देखा। मल्टी के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

टीआई ने बताया….

आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। फरियादी ने किसी पर शक नहीं जताया है। अनुमान है कि दिवाली के पटाखों की चिंगारी के कारण आग लगी होगी। अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

राष्ट्रीय एकता दिवस पर भोपाल पुलिस ने देखा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की परेड का लाइव प्रसारण

भोपाल, 31 अक्टूबर (विशेष संवाददाता): लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई...

भोपाल पुलिस: चार सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल: भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में लंबी सेवाएं पूरी करने...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img