Monday, May 11, 2026
28.1 C
Bhopal

महिला पार्षद को अपने ही वार्ड में कुत्ते ने काटा

रतलाम में एक महिला पार्षद को उन्हीं के वार्ड में कुत्ते ने काट लिया। पार्षद पति ने वीडियो जारी कर वार्ड वासियों से सतर्क रहने का आवाहन किया। कहा कि अगर कुत्ता काटता है तो नगर निगम में शिकायत करें। साथ ही पत्नी को कुत्ता काटने पर पुलिस से नगर निगम के खिलाफ शिकायत करने की भी बात कही।

जानकारी के अनुसार, शहर के वार्ड नं. 2 की कांग्रेस पार्षद कविता महावर अपनी बेटी शिवानी के साथ स्कूटी से गुरुवार दोपहर बाजार से घर लौट रही थी। लक्ष्मण पुरा क्षेत्र में ही अपने घर से 50 मीटर दूरी पर एक कुत्ते ने उन पर हमला कर पैर पर काट लिया। इसके बाद वह सबसे पहले घर पहुंचीं। प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल गईं। वहां इंजेक्शन लगाए गए। शुक्रवार शाम पार्षद पति सुनील महावर ने वीडियो जारी कर इस घटना की जानकारी दी।

वीडियो में यह कहा… पार्षद पति सुनील महावर ने वीडियो जारी कर कहा कि वार्ड पार्षद ही आवारा पशु से सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता कैसे सुरक्षित रह सकती है। क्षेत्र में हर जगह आवारा कुत्ते दिखेंगे। नगर निगम के खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराएंगे। उन्होंने वार्ड वासियों से आग्रह किया है कि सभी ध्यान रखें। आसपास घूमते हुए कुत्तों से सावधान रहें। नगर निगम में लिखित में शिकायत करें। कुत्ता काटने पर संबंधित थाने में शिकायत कर सकते हैं

पार्षद पति सुनील महावरने बताया पूर्व में कई बार नगर निगम के जिम्मेदारों को वार्ड में कुत्तों के होने की जानकारी दे चुके हैं। लेकिन कोई ध्यान नहीं देता। अब नगर निगम के खिलाफ संबंधित थाने में शिकायत करुंगा।

Hot this week

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

कार चोरी का आरोपी उदयपुरा से गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में भी था फरार

​भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

एमडी ड्रग्स मामले में फरार आरोपी शिफान गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच को मिली सफलता

​इंदौर। नशामुक्त शहर के अभियान के तहत इंदौर क्राइम...

Topics

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

भोपाल: एमबीबीएस छात्रा की खुदकुशी के बाद अब मकान मालिक ने भी दी जान

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा इलाके में तीन महीने पहले...

शादीशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img