Monday, May 11, 2026
36.1 C
Bhopal

भोपाल के तलैया थाने के जब्त वाहनों में लगी आग

भोपाल के तलैया थाने के सामने खड़े जब्त वाहनों में शनिवार को आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो ऑटो और एक कार जलकर खाक हो गई। आग लगने का कारण नगर निगम के सफाईकर्मियों की लापरवाही बताई जा रही है। हालांकि, घटना के बाद भी पुलिस ने किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की है।

पुलिस और रहवासियों ने बुझाई आग

थाना प्रभारी सीबी राठौर ने बताया कि शनिवार दोपहर थाने के सामने खड़े जब्त वाहनों से अचानक धुआं उठता देखा गया। थोड़ी ही देर में आग की तेज लपटें उठने लगीं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय रहवासियों ने मिलकर तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। करीब 15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

सफाइकर्मियों ने वाहनों के पास कचरे में लगाई थी आग

थाना प्रभारी सीबी राठौर के मुताबिक नगर निगम के सफाईकर्मियों ने जब्त वाहनों के पास जमा कचरे में आग लगा दी थी। इससे एक कार और दो ऑटो भी आग की चपेट में आ गए। तीनों वाहन जब्तशुदा होने के साथ बेहद पुराने थे।

Hot this week

भोपाल में पति का मोटापा बना तलाक की वजह

भोपाल। राजधानी के एक हैरान कर देने वाले मामले...

विदिशा: रंगई ब्रिज पर महिला से सरेराह चेन स्नैचिंग, बदमाशों ने पुलिस को दी चुनौती

​विदिशा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगई...

Topics

भोपाल में पति का मोटापा बना तलाक की वजह

भोपाल। राजधानी के एक हैरान कर देने वाले मामले...

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img