Wednesday, September 2, 2026
24.1 C
Bhopal

इंदौर नगर निगम का सहायक दरोगा रिश्वत लेते पकड़ाया

इंदौर में शुक्रवार को लोकायुक्त ने नगर निगम के सहायक दरोगा को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। वह एक कर्मचारी से वेतन के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था। वार्ड 79 के जोन 21 में रोहित पथरोड सहायक दरोगा है।

कर्मचारी यश चावरे ने लोकायुक्त को अपनी शिकायत में बताया था कि वह रेग कीपर के पद पर काम करता है। नवंबर और दिसंबर का वेतन निकालने व रेगकीपर के पद पर रहते हुए ड्रायवरी कराए जाने के बदले में वह 5 हजार रुपए की रिश्वत की मांग रहा था।

शिकायत लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक इंदौर राजेश सहाय से की गई थी। सत्यापन में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद ट्रेप दल का गठन किया गया और आरोपी को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रेप किया गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

Hot this week

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

Topics

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img