Wednesday, September 2, 2026
24.1 C
Bhopal

ग्वालियर में एक साल बाद पकड़ाया चोरी का आरोपी

ग्वालियर की गोला का मंदिर थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को पकड़ा है। एक साल से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी, लेकिन हर बार यह पुलिस को चकमा देकर निकल जाता था। गुरुवार रात उसके घर आने की सूचना मिली थी। शुक्रवार तड़के पुलिस ने योजना बनाकर उसके घर पर दबिश दी और सोते में ही उसे उठा लाई।

गोला का मंदिर थाना प्रभारी हरेंद्र शर्मा ने बताया-

एक साल से पुलिस को चकमा दे रहे चोर को पकड़ने की जिम्मेदारी एसआई शैलेंद्र शर्मा, प्रधान आरक्षक महावीर सिंह गुर्जर, आरक्षक धर्मेंद्र गुर्जर, गिर्राज, चंद्रशेखर को दी थी। चोर की तलाश में पुलिस पिछले तीन दिन से उसके रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। सूचना मिली थी कि वह अपने घर अवाड़पुरा आया है। इसका पता चलते ही पुलिस अवाड़पुरा पहुंची।

बेड पर चैन की नींद ले रहा था आरोपी, उठा लाई पुलिस

पुलिस जब अमन खान के घर में पहुंची तो वह अपने कमरे में सो रहा था। दबिश दी और सोते में ही उसे उठा लाई। आरोपी की दो से तीन चोरी के मामलों में तलाश थी। जिस पर उसे गिरफ्तार किया है। पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Hot this week

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

Topics

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img