Thursday, October 22, 2026
30.8 C
Bhopal

साल की बच्ची से 2 घंटे रेप

डीग जिले में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक उसी गांव का रहने वाला है। आरोपी मासूम को अमरूद खिलाने के बहाने घर से दूर ले गया और चारे से भरी गाड़ी(जुगाड़) में 2 घंटे तक दरिंदगी की। घायल हालत में मासूम घर पहुंची तो परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

घटना कामां थाना इलाके के एक गांव में 25 दिसंबर को हुई। शुक्रवार की रात मासूम के पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे लेकर भरतपुर के जनाना अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर से जांच करवाने के बाद परिजन उसे अपने साथ ले गए।

घर के बाहर खेल रही थी बच्ची कामां थाना अधिकारी मनीष शर्मा ने बताया- बच्ची के पिता ने आज(शुक्रवार) पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। बच्ची 25 दिसंबर को घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान दोपहर करीब 1 बजे गांव का युवक उसे घर के बाहर से उठाकर ले गया। युवक की उम्र लगभग 20 साल है। उसने सुनसान जगह ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

करीब 3 बजे बच्ची रोते हुए घर पहुंची, जिसके बाद बच्ची ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। आज बच्ची के परिजनों ने कामां थाने में बच्ची से दुष्कर्म होने की शिकायत दी। बच्ची का कुम्हेर स्थित एक हॉस्पिटल में मेडिकल करवाया गया है।

एडमिट करवाने को कहा तो परिजन साथ ले गए बच्ची के पेट में दर्द हो रहा था। कुम्हेर से बच्ची को भरतपुर के जनाना हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया। जहां डॉक्टर ने उसे देखा और परिजनों से बच्ची को एडमिट करने के लिए कहा, लेकिन परिजन मासूम को अपने साथ ले गए। हॉस्पिटल स्टाफ के अनुसार जांच के दौरान मासूम से दर्द से चिल्ला रही थी।

थाना अधिकारी मनीष शर्मा का कहना है- मामले की जांच चल रही है। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Hot this week

रैपिडो चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एमपी नगर के शिवाजी नगर की घटना

भोपाल: एमपी नगर थाना इलाके के शिवाजी नगर स्थित...

संविदा बिजली कर्मचारियों का गोविंदपुरा में आज प्रदर्शन, नियमितीकरण प्रक्रिया शुरू करने की मांग

भोपाल: बिजली कंपनियों के संविदा अधिकारी और कर्मचारी नियमितीकरण...

भोपाल: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसे 13 वर्षीय छात्र की इलाज के दौरान मौत

भोपाल: रातीबड़ थाना क्षेत्र के नीलबड़ में दिल दहला देने...

जेपी अस्पताल: डॉक्टरों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर अड़े चिकित्सक

भोपाल: जयप्रकाश जिला अस्पताल (जेपी अस्पताल) में वेतन और स्टाइपेंड...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img